Abdu Rozik Acting Debut: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अब्दु रोजिक अक्सर अपनी पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ के लिए सुर्खियों में रहते हैं। दुनिया के सबसे छोटे सिंगर ने बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) में कंटेस्टेंट बन सभी का दिल जीत लिया था। शो के बाद अब्दु की फैन फॉलोइंग बढ़ती ही जा रही है। हाल ही में खबर आ रही है की अब्दु रोजिक जल्द ही टीवी की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए क्या है ये पूरा मामला।
हाल ही में एंटरटेनमेंट गलियारों से खबर मिल रही है की अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) जल्द ही टीवी सीरियल में अपनी एक्टिंग से जलवा बबिखेरने जा रहे हैं। अब्दु जी टीवी के मशहूर सीरियल 'राधा मोहन' (Radha Mohan) में नजर आने वाले हैं। इस सीरियल में शब्बीर अहलूवालिया और निहारिका रॉय लीड रोल में नजर आ रहे हैं। दरअसल मोहन और तुलसी की बेटी की बेटी गुनगुन को अपना बर्थडे मनाते हुए दिखाया जाएगा। दामिनी अब्दु को गुनगुन अपहरण करने के लिए भेजती है। बाद में पता चला कि अब्दु के कैरेक्टर का इरादा, गुनगुन को कोई नुकसान पहुंचाना नहीं था, बल्कि वो पैसे के लिए दामिनी के आदेशों का पालन कर रहा है। इसी के साथ गुनगुन और अब्दु अच्छे दोस्त बन जाएंगे और वो उसे दामिनी से बचा लेगा।
खबर है की अब्दु जल्द ही इस ट्रैक की शूटिंग शुरू कर देंगे। इस न्यूज के मिलते ही फैंस अब्दु को देखने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक हो गए हैं। सीरियल 'राधा मोहन' इन दिनों टीआरपी लिस्ट में कामयाबी के झंडे गाड़ रहा है। जानकारी के लिए बता दें की अब्दु रोजिक आखरी बार शो 'खतरों के खिलाडी 13' (Khatron Ke Khiladi 13) में बतौर गेस्ट शामिल हुए थे। इसी के साथ पिछले महीने अब्दु ने मुंबई में अपना रेस्टोरेंट भी ओपन किया।
