टीवी मसाला

ट्रोलिंग के कारण अब्दु रोजिक और अमीरा के रिश्ते को लगी बुरी नजर, छोटे भाईजान ने बयां की सगाई टूटने की असली वजह

Abdu Rozik Reveals Real Reason To Call Off Her Engagement: सोशल मीडिया सेंसेशन और 'बिग बॉस 16' से सबका दिल जीतने वाले अब्दु रोजिक ने हाल ही में अपनी शादी टूटने का असली कारण बयां किया है। अब्दु रोजिक ने सगाई टूटने की बात के लिए ट्रोलिंग को जिम्मेदार ठहराया है।

Image

अब्दु रोजिक ने बताया सगाई टूटने का असली कारण

Abdu Rozik Reveals Real Reason To Call Off Her Engagement: 'बिग बॉस 16' से सबका दिल जीतने वाले अब्दु रोजिक ने बीते दिन धूम-धड़ाके से अपना जन्मदिन मनाया। अब्दु रोजिक की उम्र 21 वर्ष हो चुकी है और उन्होंने मालदीव में दोस्तों के साथ बर्थडे का जश्न मनाया। लेकिन बता दें कि कुछ दिनों पहले अब्दु रोजिक परेशानियों का सामना कर रहे थे। वह एमिराती लड़की के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले थे, लेकिन सगाई के कुछ महीनों बाद ही उनका रिश्ता टूट गया। अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) इस बात से काफी दुखी भी नजर आए। वहीं अब अब्दु रोजिक ने सगाई टूटने का असली कारण दुनिया को जाहिर किया है। हैरत की बात तो यह है कि अब्दु रोजिक का रिश्ता ट्रोलिंग के कारण मुकम्मल नहीं हो पाया।

अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) ने ई-टाइम्स संग बातचीत में बताया कि ट्रोलिंग के कारण उनकी और अमीरा की सगाई टूट गई। अब्दु रोजिक का कहना है कि ट्रोलिंग से उनके बीच काफी नकारात्मकता फैल गई थी, जिससे रिश्ते में भी खटास आने लगी थी। बता दें कि सगाई की घोषणा के बाद कुछ लोगों ने यह कहकर भी अब्दु रोजिक को ताना मारा था कि वह लोकप्रियता के कारण ये सब कर रहे हैं। बता दें कि अब्दु रोजिक को सगाई के बाद काफी ट्रोल किया गया था। यहां तक कि लोगों ने उनकी हाइट का भी मजाक बनाया था, जिससे परेशान होकर 'बिग बॉस 16' कंटेस्टेंट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी की थी।

अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) ने अमीरा संग शादी टूटने के बारे में कहा, "मेरी सगाई टूटने का सबसे बड़ा कारण ट्रोलिंग था। अमीरा हमारी सगाई की घोषणा के बाद हुई ट्रोलिंग से काफी परेशान थी। इस नफरत ने उसके मानसिक स्वास्थ्य पर असर करना शुरू कर दिया था और मैं भी लगातार उसे लोगों का लक्ष्य बनता नहीं देख सकता था। ट्रोलिंग बिल्कुल भी नहीं रुकी और ये साफ हो गया कि हमारा रिश्ता परेशानियों से जूझ रहा था। मैं इस परेशानी में अपना भविष्य नहीं देख सकता हूं।"

अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) ने बताया कि इस ट्रोलिंग से उनके परिवार पर भी बुरा असर पड़ा। अब्दु रोजिक ने इस बारे में कहा, "हमारा परिवार भी हमारे भविष्य के लिए कतराने लगा, क्योंकि लोगों को ये समझ नहीं आता कि उनकी ट्रोलिंग रिश्ते को खराब कर सकती है। ये केवल एक इंसान को परेशान नहीं करता, बल्कि लोगों को देखने का नजरिया ही बदल देता है। मैंने अपने फैंस के साथ सगाई की न्यूज साझा की थी, क्योंकि मुझे लगा था कि हम सब एक परिवार हैं। लेकिन ट्रोलिंग ने हमारे परिवार को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। ये दिल तोड़ने वाला है कि प्यार जैसा पाक रिश्ता भी अजनबियों के घटिया शब्दों की वजह से बिखर सकता है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article