Aashka Goradia-Brent Goble Blessed With Baby Boy: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस आशका गोराडिया ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। लेकिन लंबे वक्त से आशका गोराडिया छोटे पर्दे से दूर हैं और बिजनेस की दुनिया में अपनी पहचान बना चुकी हैं। वहीं हाल ही आशका गोराडिया की जिंदगी में ढेर सारी खुशियों ने कदम रखा है। आशका गोराडिया (Aashka Goradia) और उनके पति ब्रेंट गोबल 2026 में दूसरी बार मम्मी-पापा बने। इस बात की जानकारी खुद आशका गोराडिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। आशका गोराडिया ने अपने घर आए नन्हे मेहमान की झलक भी सोशल मीडिया पर साझा की है, जिसे देख फैंस और टीवी सितारे उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं। यह भी पढ़ें: Anupamaa 7 Maha Twist: राही ने सरेआम किया अनुपमा के चरित्र का चीर हरण, झन्नाटेदार चांटा लगते ही बंद हुआ मुंह
आशका गोराडिया (Aashka Goradia) ने अपने दूसरे बेटे की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "हमारे दिल में 1 मई को आए, हम रिचर्ड थिओडोर गोबल का ऐलान करते हैं। एक बार फिर, हमने भगवान के दिव्य योजना में अपने अटूट विश्वास और आभार को रिन्यू किया है, उन सभी तोहफे के लिए जो उन्होंने अभी तक हमें दिये हैं। और दूसरे बेटे के साथ, विलियम एलेक्जेंडर के लइए भाई का नया बॉन्ड भी आता है। दो बेटे, ओह एडवेंचर आने वाला है।" आशका गोराडिया ने अपनी पोस्ट में बताया कि उन्होंने दूसरे बेटे को 1 मई को जन्म दिया था। आशका गोराडिया की इस पोस्ट पर फैंस और टीवी स्टार्स खूब कमेंट कर रहे हैं। यह भी पढ़ें: Naagin 7 में फिर हुई Tejasswi Prakash की वापसी, ऑफ एयर होने से पहले एकता कपूर ने खेला बड़ा दांव

पहले बेटे विलियम के साथ आशका गोराडिया और ब्रेंट गोबल
एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने आशका गोराडिया (Aashka Goradia) की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, "बधाई हो दोनों को और विलियम को भी।" वहीं करिश्मा तन्ना, रश्मि देसाई, मोनालिसा, दृष्टि धामी, आरती सिंह, शब्बीर आहलुवालिया, आकृति कक्कड़ और फलक नाज जैसे सितारों ने भी दूसरे बेटे के जन्म पर आशका गोराडिया और ब्रेंट गोबल को शुभकामनाएं दीं। बता दें कि आशका गोराडिया और ब्रेंट गोबल ने साल 2017 में शादी रचाई थी। दोनों के पहले बेटे का जन्म अक्टूबर, 2023 में हुआ था।
