टीवी मसाला

70th Hyundai Filmfare Awards 2025: इस दिन टीवी पर धमाल मचाएगा शाहरुख खान होस्टेड ग्रैंड शो, डेट और टाइम आउट

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 8, 2025, 09:56 AM IST

70th Hyundai Filmfare Awards 2025 With Gujarat Tourism Premiere: 70वें हुंडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 (70th Hyundai Filmfare Awards 2025) को टीवी पर देखने का इंतजार कर रहे फैंस के लिए दिल खुश कर देने वाली खबर सामने आई है। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) होस्टेड ये ग्रैंड शो इस दिन से टीवी पर...

Image

Image Source: Filmfare

70th Hyundai Filmfare Awards 2025 With Gujarat Tourism Premiere: 70वें हुंडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 (70th Hyundai Filmfare Awards 2025) शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) होस्टेड ये ग्रैंड शो अहमदाबाद में हुआ, जहां स्टार्स ने धमाल मचा दिया। इस इवेंट से जुड़े वीडियो और फोटोज आज भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इस इवेंट का आयोजन 11 अक्टूबर को किया गया था। लेकिन अभी तक लोग पूरे इवेंट शो को देखने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब फैंस का ये इंतजार खत्म होने वाला है। 70वें हुंडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 के प्रीमियर की डेट सामने आ गई है। तो चलिए जानते हैं ये इस इवेंट का प्रीमियर कब और कहां होने वाला है।

कब होगा प्रीमियर

70वें हुंडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 को लेकर एक बार फिर से चर्चा शुरू हो गई है। इसकी वजह 70वें हुंडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 की प्रीमियर डेट है। इस इवेंट के प्रीमियर डेट लंबे इंतजार के बाद सामने आ गई है। 70वें हुंडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 का प्रीमियर 9 नवंबर को Zee TV, Zing और Zest चैनल्स पर होगा। इसके साथ टाइम भी सामने आ गया है। 70वें हुंडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 को आप 9 बजे से इन चैनल्स पर देख पाएंगे। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस खुशी से झूम उठे। इस भव्य शो को देखने के लिए लोग काफी दिनों से बेताब थे। लेकिन अब 9 नवंबर को रात 9 बजे फैंस का ये इंतजार खत्म हो जाएगा।

क्या रहा इवेंट में खास

होस्ट्स की बात करें तो शाहरुख खान के साथ करण जौहर (Karan Johar) और मनीष पॉल (Maniesh Paul) भी थे। शाहरुख-काजोल (Kajol) ने दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (Dilwale Dulhania Le Jayenge), कभी खुशी कभी गम (Kabhi Khushi Kabhie Gham) और कुछ कुछ होता है (Kuch Kuch Hota Hai) के मोमेंट्स रीक्रिएट किए, तो वहीं परफॉर्मर्स में कृति सेनन (Kriti Sanon) ने जीनत अमान (Zeenat Aman) को होमेज दिया और उनके सॉन्ग्स पर डांस, अनन्या पांडे (Ananya Panday) ने गुजरात कल्चर इन्फ्यूज्ड एक्ट किया, सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) ने बॉलीवुड डांस लेजेंड्स को सलाम किया। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने तुम दिल की धड़कन में रहते हो (Tum Dil Ki Dhadkan Mein Rehte Ho) और भूल भुलैया (Bhool Bhulaiyaa) के हिट्स पर डांस किया।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article