यश की फिल्म 'टॉक्सिक' का फैंस बेस्रबी से इतंजार कर रहे हैं। इस फिल्म की हर अपडेट को जानने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं। रिलीज से पहले इस फिल्म का क्रेज देखने को मिल रहा है। हाल ही में आई अपडेट के अनुसार यश की आने वाली कन्नड़ फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स बिलिंगुअल बनने वाली पहली भारतीय फिल्म है। फिल्म को अंग्रेजी और कन्नड़ में शूट किया जा रहा है। इस खबर को सुनने के बाद यश के फैंस काफी ज्यादा खुश हैं।
इस फिल्म की डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने हाल ही में बातचीत के दौरान कहा, 'टॉक्सिक' के लिए हमारा विजन एक ऐसी कहानी गढ़ना था जो भारत और दुनिया भर के दर्शकों के साथ जुड़ सके। हमने कन्नड़ और अंग्रेजी दोनों में कहानी की बारीकियों को पकड़ने का प्रयास किया है, ताकि विभिन्न भाषाई और सांस्कृतिक के दर्शकों के लिए एक नया अनुभव हो सके।" 8 अगस्त 2024 को अपने जन्मदिन पर एक्टर यश ने सह-निर्माता वेंकट के नारायण के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए फिल्म के निर्माण की घोषणा की थी। इस दिन के बाद से यश की टॉक्सिक हर जगह छाई हुई है। एक्शन थ्रिलर 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' अभी प्रोडक्शन फेज में है और इसका निर्देशन गीतू मोहनदास कर रही हैं।
जेजे पेरी बने एक्शन कोरियोग्राफर
यश ने 8 जनवरी 2025 को अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का टीजर शेयर किया था। इस टीजर को रिलीज करते हुए एक्टर ने कैप्शन लिखा था "अनलीशेड।"इस फिल्म में यश के अलावा कियारा आडवाणी, उनकी बहन के रूप में नयनतारा और हुमा कुरैशी भी नजर आने वाली हैं। अक्षय ओबेरॉय भी इस फिल्म में दिखाई दे सकते हैं। 'टॉक्सिक' के एक्शन सीक्वेंस को जेजे पेरी ने कोरियोग्राफ किया गया है, जिन्हें 'जॉन विक' और 'फास्ट एंड फ्यूरियस' के लिए जाना जाता है।
