साउथ मूवीज

यश ने 'टॉक्सिक' से रुक्मिणी वसंत का स्टाइलिश लुक किया आउट, बॉस लेडी अवतार में आईं नजर

Rukmini Vasanth First Look Out From Toxic: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार यश (Yash) की फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' (Toxic: A Fairytale for Grown-Ups) की स्टारकास्ट के फर्स्ट लुक्स को मेकर्स ने शेयर करना शुरू कर दिया है। ऐसे में रुक्मिणी वसंत का भी स्टाइलिश लुक सामने आ गया है।

Image

Pic Credit: Rukmini Vasanth/Instagram

Rukmini Vasanth First Look Out From Toxic: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर यश (Yash) की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' (Toxic: A Fairytale for Grown-Ups) ने फैन्स को बेताबी को 1% भी कम होने नहीं दिया है। निर्माता हर गुजरते दिन के साथ एक्टर्स के फर्स्ट लुक शेयर कर रहे हैं। ऐसे में अब निर्मतन ने फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' से रुक्मिणी वसंत (Rukmini Vasanth) का ग्लैमरस, स्टाइलिश और जबरदस्त लुक पेश कर दिया है। इस फिल्म में रुक्मिणी वसंत को मेलिसा का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा।

'टॉक्सिक' से सामने आया रुक्मिणी वसंत का फर्स्ट लुक

यश ने भी अपने सोशल मीडिया पर फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' से रुक्मिणी वसंत का किरदार शेयर किया है। वहीं दूसरी ओर रुक्मिणी वसंत ने भो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैन्स के बीच अपने फर्स्ट लुक को शेयर कर फैन्स को तगड़ा सरप्राइज दिया है। रुक्मिणी वसंत के लुक ने लोगों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। रुक्मिणी वसंत से पहले फिल्म 'टॉक्सिक' के निर्माताओं ने कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और नयनतारा के लुक जारी किए थे, जो फैन्स को खूब पसंद आए हैं।

यश की आगामी फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' में रुक्मिणी वसंत को मेलिसा के रोल में देखा जाएगा। इस मूवी के रिलीज से पहले रुक्मिणी वसंत ने ऋषभ शेट्टी की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कंतारा: चैप्टर 1' में राजकुमारी कनकवती की भूमिका निभाकर खूब लोकप्रियता हासिल की। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बन रही यश की फिल्म 'टॉक्सिक' में बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय को भी अहम भूमिका में देखा जाएगा। यह फिल्म 19 मार्च के दिन रिलीज होगी। 'टॉक्सिक' का क्लैश रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' से होता दिखाई देगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article