Toxic New Poster: साउथ के सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। फिल्म पर सभी की नजरें टिकी हुई है। मूवी में अबतक कई हसीनाओं की एंट्री हो गई है। इस लिस्ट में नयनतारा से लेकर कियारा आडवाणी तक के नाम शामिल है। बीते दिनों ये खबर सामने आई थी कि यश की फिल्म टॉक्सिक का टीजर जल्द ही रिलीज होगा। इस बीच यश की फिल्म टॉक्सिक का एक पोस्टर सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो हा है। इस पोस्टर को देखकर फैंस गदगद हो गए हैं।
यश की मूवी का नया पोस्टर हुआ रिलीज
यश की फिल्म टॉक्सिक का अच्छा खासा बज बना हुआ है। काफी समय से लोग फिल्म के टीजर का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच मूवी का नया पोस्टर सामने आया है, जिससे ये जानकारी मिली है कि 8 जनवरी को कुछ खास होने वाला है। दरअसल 8 जनवरी को यश का बर्थडे है। इसी दिन मूवी से जुड़ा कोई अपडेट सामने आ सकता है। लोगों का ये मानना है कि 8 को फिल्म टॉक्सिक का टीजर रिलीज होगा। जानकारों का ये मानना है कि यश की ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई करने वाली है। फैंस का ये मानना है कि ये मूवी धुरंधर का भी तोड़ देगी।
धांसू वापसी करने वाले हैं यश
बताते चलें कि मेकर्स ने दिसंबर 2025 से प्रोजेक्ट का बज बनाए रखा है, जिसमें कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा और तारा सुतारिया जैसे कई फीमेल लीड्स के पावरफुल कैरेक्टर पोस्टर्स रिलीज किए। मालूम हो कि 'केजीएफ चैप्टर 2' की जबरदस्त सफलता के बाद से फैंस यश की बड़े पर्दे पर वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब यह इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि करीब चार साल बाद यश 'टॉक्सिक अ फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स' से थिएटर में वापसी कर रहे हैं।
