साउथ मूवीज

Vijay Deverakonda की 'किंगडम' पर छाए काले बदल, मेकर्स ने पुश की रिलीज डेट?

Vijay Deverakonda's Kingdom Release Delayed: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) की फिल्म 'किंगडम' (Kingdom) पर काले बदल छाते दिखाई दे रहे हैं। ताजा रिपोर्ट्स की मानें विजय देवरकोंडा की आने वाली फिल्म 'किंगडम' की रिलीज को आगे पुश करने का निर्णय मेकर्स ने लिया है।

Vijay Deverakonda's Kingdom

Vijay Deverakonda's Kingdom Release Delayed: साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) की फिल्म 'किंगडम' (Kingdom) लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई है। मेकर्स ने इस मूवी को रिलीज करने के लिए 4 जुलाई का दिन चुना था। फैन्स भी विजय देवरकोंडा को बड़े परदे पर देखने के लिए बेताब दिखाई दे रहे हैं। मगर अब जो ताजा जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक विजय देवरकोंडा के फैन्स को उनकी अपकमिंग एक्शन ड्रामा 'किंगडम' के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। इस मूवी को मेकर्स अब 4 जुलाई एक दिन रिलीज नहीं करेंगे। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज को आगे रिलीज करने का फैसला किया है।

पिंकविला से जुड़े सूत्र के अनुसार विजय देवरकोंडा की फिल्म 'किंगडम' एक बार फिर स्थगित हो सकती है। सूत्रों के अनुसार गौतम तिन्ननुरी के निर्देशन में बनी यह मूवी अब 4 जुलाई नहीं बल्कि अब 25 जुलाई को दुनिया भर में दस्तक देगी। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म की रिलीज में देरी इसलिए हुई है क्योंकि विजय देवरकोंडा स्टारर के कुछ सीन्स को दोबारा शूट किया जाना है। यही वजह है कि फिल्म की रिलीज में देरी हुई है। बता दें मेकर्स ने अभी तक फिल्म की रिलीज में देरी होने को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म 'किंगडम' में भाग्यश्री बोरसे और सत्यदेव सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। वर्कफ्रंट की बात करें तो विजय देवरकोंडा के पास श्याम सिंहा रॉय के निर्देशक राहुल सांकृत्यायन के साथ 'VD14' भी है। फिलहाल फिल्म के टाइटल का फैन्स को भी इंतजार है।

लेटेस्ट न्यूज

ललित कुमार
ललित कुमार Author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article