साउथ मूवीज

अल्लू अर्जुन के एक कॉल से विक्की कौशल की 'छावा' हुई थी पोस्टपोन, एक्टर ने कहा-"बॉलीवुड शब्द पसंद नहीं है..."

अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी फिल्म पुष्पा-2 की सफलता को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में यानी 8 फरवरी को हैदराबाद में पुष्पा 2 की सक्सेस मीट रखी गई थी। इस पार्टी में अल्लू अर्जुन ने अपनी फिल्म और छावा की टक्कर को लेकर कुछ बातें बताई है।

Image

Allu Arjun

अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी फिल्म पुष्पा-2 की सफलता को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में यानी 8 फरवरी को हैदराबाद में पुष्पा 2 की सक्सेस मीट रखी गई थी। इस दौरान फिल्म का हर सदस्य वहां मौजूद था। सक्सेस मीट के दौरान एक्टर ने बॉलीवुड फिल्म निर्माता को बॉक्स ऑफिस क्लैश से बचने के लिए धन्यवाद कहा। आइए जानते हैं कि इस दौरान अल्लू अर्जुन ने क्या कहा।

विक्की कौशल की छावा और अल्लू अर्जुन की पुष्पा-2 पहले एक ही दिन यानी 06 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में विक्की कौशल की फिल्म की रिलीज डेट को टाल दिया गया था। अब अल्लू अर्जुन ने सक्सेस मीट में बिना किसी फिल्म का नाम लिए इस बात का जिक्र किया, लेकिन दर्शक तुरंत इस बात को समझ गए। अल्लू अर्जुन ने खुलासा किया कि उन्होंने अपनी फिल्म की रिलीज की तारीख के बारे में हिंदी सिनेमा के एक फिल्म निर्माता को फोन किया था। उन्होंने कहा कि उन्हें "बॉलीवुड" शब्द पसंद नहीं है और वे इसे हिंदी सिनेमा कहते हैं।

हम सभी पुष्पा के फैन हैं

अल्लू अर्जुन की बात सुनकर छावा के डायरेक्टर तुरंत सहमत हो गए। अब अल्लू अर्जुन ने पोस्टपोन करने के लिए डायरेक्टर को धन्यवाद कहा है। अल्लू अर्जुन ने कहा, "मैं बॉलीवुड शब्द का फैन नहीं हूं। हिंदी सिनेमा में मैंने किसी को फोन किया और कहा कि उन्हें भी 6 दिसंबर को फिल्म रिलीज करना है। वे बहुत ही मिलनसार थे और उन्होंने उस तारीख को आगे टाल दिया। मैंने व्यक्तिगत रूप से उन्हें फोन किया और तारीख आगे बढ़ाने के लिए उनका धन्यवाद किया और उन्होंने कहा, 'हम सभी पुष्पा के फैन हैं' और यदि आप आते हैं, तो हम इसके लिए रास्ता बना देंगे।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article