Actor Rajesh Dies: दिग्गज तमिल एक्टर राजेश का निधन हो गया है। एक्टर ने 75 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है। राजेश 150 से ज्यादा तमिल फिल्मों में काम कर चुके है। अब इस खबर को सुनकर साउथ सिनेमा जगत में मातम पसरा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार एक्टर को ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनकी मौत हो गई।
राजेश ने फिल्म अवल ओरु सूरत कथा से डेब्यू किया था। एक्टर को कन्नी पारुवाथिले (1979), थानी मरम (1980), थाई पोंगल (1980), नान नानेथान (1980) और अंधा 7 नाटकल (1981) जैसी फिल्मों में भी देखा गया था। राजेश को राजेश विलियम्स के नाम से भी जाना जाता है। इन साल भी एक्ट्रर ने कई फिल्मों में काम किया है, वो रजनीकांत, थलपति विजय, मोहनलाल , विजय सेतुपति और कई अन्य एक्टर के साथ फिल्म में नजर आ चुके हैं।
रजनीकांत ने जताया दुख
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत अपने करीबी दोस्त राजेश के निधन की खबर सुनकर बेहद दुखी हैं। एक्टर के परिवारवालों ने पुष्टि की है कि एक्टर को अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई है। हाल ही में रजनीकांत ने एक्स पेज पर तमिल में लिखा, "मेरे करीबी दोस्त राजेश की मौत की खबर ने मुझे झकझोर दिया और मुझे बहुत दुख पहुंचाया है। एक अद्भुत व्यक्ति, उनकी आत्मा को शांति मिले। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।"
बेटी के आने के बाद होगा एक्टर का अंतिम संस्कार
राजेश के परिवार में उनके बेटे और बेटी हैं। उनके पार्थिव शरीर को चेन्नई के रामपुरम स्थित उनके आवास पर ले जाया जा रहा है। उनकी बेटी के अमेरिका से लौटने के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
