साउथ मूवीज

मराठी सिनेमा की दिग्गज डायरेक्टर Vijaya Mehta का 92 की उम्र में हुआ निधन, शोक में डूबी इंडस्ट्री

Vijaya Mehta passes away at 92: भारतीय रंगमंच और समानांतर सिनेमा की एक प्रमुख हस्तियों में से एक विजया मेहता का मंगलवार को मुंबई में 92 साल की उम्र में निधन हो गया है।

Image

विजया मेहता का हुआ निधन

Vijaya Mehta passes away at 92: मराठी सिनेमा की दिग्गज डायरेक्टर, एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर विजया मेहता (Vijaya Mehta) ने 30 जून यानी मंगलवार को अपने घर पर अंतिम सांस ली। विजया मेहता के निधन की खबर ने उनके फैन्स को सदमे में डाल दिया है। उनकी उम्र 92 वर्ष बताई जा रही है। एबीपी माझा की एक रिपोर्ट में विजया मेहता के निधन की पुष्टि की गई है। उन्हें 'प्रेस्टनजी' और 'राव साहेब' जैसी फिल्मों का निर्देशन करने के लिए जाना-जाता था। फैन्स और कई बॉलीवुड सेलेब्स विजया के निधन की खबर सुनकर भावुक हो गए हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'कॉकटेल 2' की सफलता के बाद Shahid Kapoor के हाथ लगी कॉमेडी फिल्म, Amit Ravindranath Sharma करेंगे डायरेक्ट)

मुंबई में हुआ विजया मेहता का निधन

भारतीय रंगमंच और समानांतर सिनेमा की एक प्रमुख हस्तियों में से एक विजया मेहता का मुंबई में उनके घर पर निधन हो गया। उन्होंने मंच और फिल्म, दोनों में एक्ट्रेस और निर्देशक के रूप में शानदार करियर बनाया। वे मुंबई के प्रसिद्ध रंगायन थिएटर ग्रुप की संस्थापक सदस्यों में से एक थीं। उनके साथ विजय तेंदुलकर, अरविंद देशपांडे और श्रीराम लागू जैसे नाम शामिल थे। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण के बाहर होने पर Triptii Dimri ने 'Spirit' को बताया 'स्पेशल एक्सपीरियंस', प्रभास संग बनेगी जोड़ी)

Vijaya Mehta

Vijaya Mehta

विजया मेहता ने दिल्ली में फेमस गुरु इब्राहिम अलकाजी और मुंबई में आदि मार्जबान के पास थिएटर की ट्रेनिंग ली। इससे उनके करियर में चार चांद लग गए थे, जिसकी लोगों ने बहुत तारीफ की। थिएटर निर्देशन में उनके योगदान के लिए उन्हें 1975 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार मिला। बाद में उन्होंने फिल्म राव साहेब (1986) में अपनी भूमिका के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीता।

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से विजया मेहता के निधन की जानकारी दी है। अभिनेता ने एक भावुक पोस्ट भी साझा किया है। इतना ही नहीं अनुपम खेर ने विजया मेहता को महान हस्ती बताया और कहा कि उनके साथ काम करने का मुझे अवसर मिलना बड़े ही सौभाग्य की बात थी।
    Lalit Kumar
    ललित कुमार author

    ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

    और पढ़ें
    End of Article