साउथ मूवीज

Toxic: राया बन 'धुरंधर' का रिकॉर्ड धुआं-धुआं करने आए यश, वीडियो शेयर कर धांसू कैरेक्टर से उठाया पर्दा

Toxic Yash Character As Raya Revealed On Birthday: साउथ के सुपरस्टार यश जल्द ही फिल्म 'टॉक्सिक' में नजर आने वाले हैं। आज यश के जन्मदिन के खास मौके पर 'टॉक्सिक' से उनका किरदार सामने आया है, जिसकी झलकियों ने लोगों के होश उड़ा दिये हैं। 'टॉक्सिक' से जुड़ा वीडियो देखते ही देखते चर्चा में आ गया है।

Image

फोटो क्रेडिट- यश इंस्टाग्राम, यू-ट्यूब

Toxic Yash Character As Raya Revealed On Birthday: साउथ के सुपरस्टार यश ने अपनी फिल्मों और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। यश ने हमेशा ही अपनी फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड कायम किये हैं। वहीं अब यश अपनी अपकमिंग मूवी 'टॉक्सिक' के साथ बड़े पर्दे पर तूफान मचाने के लिए तैयार हैं। 'टॉक्सिक' से जुड़ा जहां बीते दिन एक पोस्टर रिलीज हुआ था, जिसमें यश के किरदार की झलक दिखाई गई थी। वहीं आज यश के जन्मदिन के खास मौके पर मेकर्स ने यश के किरदार से पूरी तरह पर्दा उठा दिया है। 'टॉक्सिक' (Toxic) का एक टीजर सोशल मीडिया पर रिलीज हुआ है, जिसमें यश (Yash) के किरदार राया को सबके सामने पेश किया गया है। 'टॉक्सिक' से जुड़ी इस झलक ने लोगों के होश उड़ाकर रख दिये हैं।

'टॉक्सिक' (Toxic) का यश (Yash) के कैरेक्टर से जुड़ा टीजर देखते ही देखते सोशल मीडिया पर छा गया है। टीजर की शुरुआत बड़े ही जबरदस्त अंदाज में होती है। इसकी पहली झलक देखकर किसी को भी ये लग सकता है कि ये साउथ की नहीं बल्कि हॉलीवुड की एक फिल्म है। वहीं यश के किरदार का जिस अंदाज में परिचय कराया जाता है, वो भी दिमाग हिला देने वाला है। एक हाथ में सिगार और दूसरी हाथ में बंदूक लेकर यश की एंट्री देखने लायक रही। यश का ये लुक देख लोग भी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। 'टॉक्सिक' में यश के किरदार की ये झलक देख लोगों ने अभी से ही अंदाजा लगाना शुरू कर दिया है कि बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनने वाले हैं, साथ ही 'धुरंधर' के रिकॉर्ड्स धुआं-धुआं होने वाले हैं।

कब रिलीज होगी यश की 'टॉक्सिक'

बता दें कि यश (Yash) की फिल्म 'टॉक्सिक' (Toxic) 19 मार्च को बड़े पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार है। इस फिल्म में यश के साथ-साथ तारा सुतारिया, कियारा आडवाणी, नयनतारा और हुमा कुरैशी जैसे कई सितारे अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। यश की फिल्म 'टॉक्सिक' का फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article