साउथ मूवीज

'टॉक्सिक' में यश की हीरोइन बनेंगी कियारा आडवाणी, 'भूल भुलैया 2' एक्ट्रेस की एंट्री हुई कन्फर्म

Kiara Advani in Yash's Toxic: एंटरटेनमेंट की दुनिया से अब जो जानकारी बाहर निकलकर आई है उसके मुताबिक साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार यश (Yash) की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' में मेकर्स ने कियारा आडवाणी (Kiara Advani) को लीड रोल के लिए फाइनल कर दिया है। फिल्म में दोनों की जोड़ी बड़े परदे पर धमाल मचाएगी।

Image

Kiara Advani and Yash

Kiara Advani in Yash's Toxic: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार यश (Yash) को आखिरी बार लोगों ने फिल्म 'केजीएफ 2' (KGF 2) में देखा गया था। यह फिल्म 14 अप्रैल 2022 के दिन दुनिया भर में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 'केजीएफ 2' को रिलीज हुए लगभग 2 साल हो गए हैं और यश की एब्सेंस को दर्शक बड़े परदे पर मिस करने लगे हैं। कुछ दिनों पहले मेकर्स ने यश की नई फिल्म 'टॉक्सिक' की घोषणा की थी। फिल्म की घोषणा होते ही यश के फैन्स के अंदर खुशी की लहर दौड़ पड़ी थी। सुनने में आ रहा था कि फिल्म में यश के अपोजिट कास्ट करने के लिए मेकर्स ने बॉलीवुड की टॉप हीरोइन कियारा आडवानी को चुना है। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक फिल्म में कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की एंट्री पक्की हो गई है।

फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट के अनुसार मेकर्स ने यश की नई फिल्म 'टॉक्सिक' में अब कियारा आडवाणी की एंट्री करा दी है। फिल्म में बड़े पर इस फ्रेश जोड़ी को देखना दर्शकों के लिए बड़ा सरप्राइज होगा। यह पहली बार होगा जब कियारा आडवाणी ऑनस्क्रीन यश को रोमांस करती दिखाई देंगी। बता दें कियारा की ओर से 'टॉक्सिक' मिलने की घोषणा होनी अभी बाकी है।

बता दें यश की 'टॉक्सिक' में करीना कपूर खान भी नजर आने वाली थी लेकिन कुछ दिनों पहले उन्होंने फिल्म से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। फिल्म में करीना को यश की बहन का रोल ऑफर हुआ था लेकिन डेट्स इशू के कारण उन्होंने यह फिल्म करने से मना कर दिया है। करीना कपूर खान की जगह अब मेकर्स साउथ एक्ट्रेस नयनतारा को लेने पर विचार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो यश की 'टॉक्सिक' 2025 में 10 अप्रैल के दिन रिलीज होगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article