Kareena Kapoor Share cryptic post After Exit from Toxic: बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से एक करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। कुछ दिनों पहले आई खबरों के मुताबिक करीना कपूर को ऑफर हुई साउथ सुपरस्टार यश (Yash) की 'टॉक्सिक' (Toxic) को एक्ट्रेस ने करने से साफ इनकार कर दिया है। हाल ही में एक्ट्रेस ने 'टॉक्सिक' से बाहर होने के बाद अपने सोशल मीडिया पर एक अजीब सा पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में करीना कपूर ने अपने फीस की भी बात की है।
करीना कपूर खान के यश की 'टॉक्सिक' से बाहर होने के बाद लोगों ने तरह-तरह की अटकलें लगानी शुरू कर दी हैं। ऐसे में अब करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा किया। एक्ट्रेस ने लिखा, 'मुझे बार-बार दिखने की कोई इच्छा नहीं है। मैं वेतन पाना और नजरों से दूर रहना पसंद करती हूं।' इस पोस्ट ने इंटरनेट पर खलबली मचा दी है। इस पोस्ट के साथ करीना ने एक रील भी शेयर की थी। उन्होंने लिखा, 'यह इतना परिचित क्यों सुनाई देता है।'

Kareena Kapoor Khan Post.
करीना कपूर खान के 'टॉक्सिक' से बाहर होने के बाद मेकर्स ने साउथ एक्ट्रेस नयनतारा को अप्रोच किया है। इस फिल्म में नयनतारा की एंट्री हुई है या नहीं इस बात की जानकारी आभी सामने नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में यश के अपोजिट बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) लीड रोल में दिखाई देंगी। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास कर रहे हैं।
