साउथ मूवीज

Pushpa 2 प्रीमियर में हुई दुर्घटना के बाद इन तीन लोगों को हुई जेल, पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन

अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल की पुष्पा 2: द रूल इस समय बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त नोटों की बारिश कर रही है। अल्लू अर्जुन की ये फिल्म 05 दिसंबर को रिलीज हुई थी, लेकिन 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में इसके प्रीमियर शो रखा गया था। जिस दौरान एक महिला की मौत हो गई थी।

Image

Pushpa 2

इस समय हर जगह पुष्पा 2 का जलवा देखने को मिल रहा है। अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल की पुष्पा 2: द रूल इस समय बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त नोटों की बारिश कर रही है। हर दिन फिल्म अपना नया रिकॉर्ड बना रही है। बात दें अल्लू अर्जुन की ये फिल्म 05 दिसंबर को रिलीज हुई थी, लेकिन 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में इसके प्रीमियर शो रखा गया था।

प्रीमियर शो देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ देखने को मिली थी। इसी कारण इस प्रीमियर के दौरान एक बड़ी दुर्घटना हो गई और एक महिला की जान चले गई। अब पुलिस ने इस मामले में बड़ा एक्शन लिया है। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार संध्या थिएटर के मालिक एम. संदीप को हैदराबाद पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में 2 अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में उनके मैनेजर एम. नागराजू और उनके सुरक्षा प्रमुख गंधकम विजय चंद्र शामिल हैं।

इन आईपीसी की धारा से मामला हुआ दर्ज

इन तीनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 105 (संपत्ति की निजी रक्षा का अधिकार), 118 (1) (मृत्यु या आजीवन कारावास से दंडनीय अपराध करने की योजना को छिपाना) के साथ ही बीएनएस की धारा 3(5) (संयुक्त आपराधिक दायित्व) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एक्टर ने दान की थी इतनी राशि

इस घटना को सुनकर अल्लू अर्जुन को काफी दुख हुआ था। बता दें एक्टर ने पीड़ित परिवार की मदद करने का वादा किया था और बताया कि वह उन्हें 25 लाख रुपये की राशि दान करेंगे। 'पुष्पा 2: द रूल' ने चार दिन में 500 करोड़ रुपये आंकड़ा पार कर 529.45 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म की धांसू कमाई देखकर मेकर्स के साथ-साथ फैंस भी बहुत खुश हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article