साउथ मूवीज

Pushpa 2 के मेकर्स ने लोगों को दी बड़ी चेतावनी, ये छोटी सी गलती पड़ सकती है भारी

पुष्पा 2 इस समय बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई कर रही है। हाल ही में अल्लू अर्जुन की फिल्म के मेकर्स ने नई चेतावनी जारी की है। ये चेतावनी उन लोगों के खिलाफ है जो फिल्म को लेकर नेगेटिवी फैला रहे हैं। आइए जानते हैं कि मेकर्स ने इस चेतावनी में क्या कुछ कहा है।

Image

Pushpa 2

पुष्पा 2 इस समय बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई कर रही है। फैंस इस फिल्म को बहुत पसंद कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन की ये फिल्म रोज नए रिकोर्ड बना रही है। हाल ही में अल्लू अर्जुन की फिल्म के मेकर्स ने नई चेतावनी जारी की है। ये चेतावनी उन लोगों के खिलाफ है जो फिल्म को लेकर नेगेटिवी फैला रहे हैं। आइए जानते हैं कि मेकर्स ने इस चेतावनी में क्या कुछ कहा है।

सोशल मीडिया पर पुष्पा 2 के कुछ डायलॉग वायरल हो रहे हैं। कुछ ऐसे भी डायलॉग वायरल हो रहे हैं जो फिल्म में दिखाए नहीं गए हैं। ऐसे सभी फर्जी डायलॉग पर रोक लगाते हुए फिल्म के मेकर्स ने नोटिस जारी किया है। इस नोटिस को जारी करते हुए मेकर्स ने कहा है कि ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सख्त कानूनी कार्रवाई

हाल ही में माइथ्री मूवी मेकर्स ने अपने एक्स हैंडल पर एक नोट रिलीज किया है। इस पोस्ट में लिखा है-"सोशल मीडिया पर इमेजिनरी, सेल्फ-रिटेन डायलॉग्स वायरल किए जा रहे हैं और उन्हें टैग करके कहा जा रहा है कि ये #पुष्पा 2 के डायलॉग्स हैं। कुछ लोगों द्वारा फिल्म के खिलाफ नेगेटिव प्रचार किया जा रहा है। कृपया इस तरह के अपमानजनक कृत्यों में शामिल ना हों। सोशल मीडिया पर ऐसी कोई भी पोस्ट शेयर करने से बचें। जो कोई भी फिल्म के डायलॉग्स को गलत तरीके से पेश करने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"सुकुमार निर्देशित पुष्पा 2 जल्द ही 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली है। इस फिल्म को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article