साउथ मूवीज

लंदन के रेस्तरां में स्पॉट हुई Thalapathy Vijay की वाइफ, वायरल फोटो देख फैंस ने कहा-'लाइमलाइट से दूरी क्यों'

Thalapathy Vijay Wife: थलपति विजय की निजी जिंदगी हमेशा से ही लोगों के सामने नहीं आई है। हाल ही में एक्टर की पत्नी लंदन के एक रेस्तरां में खाने का आनंद लेती नजर आई। अब उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को देखकर फैंस का कहना है कि एक्टर की वाइफ लाइमलाइट से क्यों दूर रहती हैं।

Image

Thalapathy Vijay

Thalapathy Vijay Wife: थलपति विजय इन दिनों अपनी फिल्म गोट की सफलता का आनंद ले रहे हैं। बता दें इस फिल्म के बाद एक्टर की एक और फिल्म आएगी। जिसका नाम थलपति 69 रखा गया है। इस फिल्म के बाद एक्टर फिल्मों से दूरी बनाकर राजनीति में नजर आएंगे। वही एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ में अंतर बनाकर रखते हैं।

थलपति विजय की निजी जिंदगी हमेशा से ही लोगों के सामने नहीं आई है। हाल ही में एक्टर की पत्नी लंदन के एक रेस्तरां में खाने का आनंद लेती नजर आई। अब उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को देखकर फैंस का कहना है कि एक्टर की वाइफ लाइमलाइट से क्यों दूर रहती हैं। थलपति विजय की पत्नी संगीता सोरनालिंगम कभी स्पॉट नहीं होती है, लेकिन अब फोटो तेजी से वायरल हो रही है।

फैली थी तलाक की अफवाहें

इस वायरल फोटो में एक्टर की पत्नी संगीता सोरनालिंगम लंदन के एक रेस्तरां में बैठकर स्वादिष्ट भोजन का आनंद ले रही है। एक शूटिंग के दौरान एक्टर की मुलाकात संगीता सोरनालिंगम से हुई थी। कपल अगस्त 1999 में शादी के बंधन में बंध गए थे। कपल के दो बच्चे है एक बेटी और एक बेटा। 2023 में कुछ अफवाहें तेजी से फैल रही थी कि कपल का जल्द ही तलाक होने वाला है, लेकिन ऐसा नहीं था ये खबर पूरी तरह से झूठी थी।

कितनी हुई फिल्म की कमाई

गोट ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई की है। इस फिल्म को फैंस ने बहुत पसंद किया है। इस फिल्म में एक्टर दो रोल में नजर आए हैं। वही इस फिल्म में एमएस धोनी का भी कैमियो है, जिसे फैंस ने बहुत किया है। फिल्म की कुल कमाई 226.54 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों पर रिलीज हुई थी। बता दें फिल्म ने 13वें दिन फिल्म ने छह करोड़ 94 लाख रुपये का बिजनेस किया है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article