These Stars Congratulates Thalapathy Vijay Wins In Tamil Nadu Election: साउथ के सुपरस्टार थलपति विजय ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से तो इंडस्ट्री में धाक जमाई ही थी। वहीं अब थलपति विजय ने राजनीति की दुनिया में भी झंडे गाड़ दिये हैं। थलपति विजय की पार्टी टीवीके तमिलनाडू 2026 चुनाव में एकतरफा जीत दर्ज कर रही है। थलपति विजय की पार्टी टीवीके करीब 100 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है। अपने पहले चुनाव में ही थलपति विजय (Thalapathy Vijay) ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। इस जीत से थलपति विजय के फैंस की खुशी तो सातवें आसमान पर है ही। वहीं अब बॉलीवुड और साउथ के स्टार्स भी थलपति विजय को जमकर बधाइयां दे रहे हैं। यह भी पढ़ें: Thalapathy Vijay के माथे पर विजय तिलक करके निकलीं Trisha Krishnan

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
थलपति विजय (Thalapathy Vijay) को शुभकामनाएं देते हुए एक्टर निखिल सिद्धार्थ ने भी ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, "हमारे भारतीय सिनेमा उद्योग के थलपति विजय को तमिलनाडू की राजनीति में जबरदस्त मार्क के साथ उभरते हुए और ऐतिहासिक उप्लब्धि के साथ बड़ी पार्टी बनता देख गर्व होता है।" एक्टर विजय देवरकोंडा ने भी थलपति विजय को शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया और लिखा, "और नया, एक्टर विजय गारू। तमिलनाडू के लोगों के लिए मेरी सराहना और ढेर सारी शुभकामनाएं खुद के लिए खड़े होने और वोट करने के लिए। तमिलनाडू के सभी लोगों और नए मुख्यमंत्री को ढेर सारी समृद्धि व सामूहिक विकास की शुभकामनाएं। तमिल राजनीति के इस नए चरण और नए चेहरे को देखने के लिए उत्साहित हूं।" बता दें कि थलपति विजय की पार्टी के लगातार आगे बढ़ने पर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी उन्हें शुभकामनाएं देने उनके घर पहुंची थीं।
