साउथ मूवीज

Thalapathy Vijay के माथे पर विजय तिलक करके निकलीं Trisha Krishnan

Trisha Krishnan Video: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में विजय अपनी पहली ही बार में शानदार जीत की ओर बढ़ रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस तृषा कृष्णन उनके घऱ पहुंची है।

Image

विजय से मिलने पहुंचीं तृषा (pic credit-twitter/instagram)

Photo : Twitter

Trisha Krishnan Video: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की नई पार्टी तमिझगा वेत्री कड़गम (TVK) ने शानदार प्रदर्शन किया है। थलपति विजय की पार्टी TVK 110 सीटों के साथ सबसे बड़ी शक्ति बनकर उभरी है। TVK ने बिना किसी बड़े गठबंधन के, अकेले चुनाव लड़कर जबरदस्त जनसमर्थन हासिल किया है। अब सभी लोग थलपति विजय को शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस बीच साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan), थलापति विजय के घर पहुंची है। इस दौरान का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। (ये भी पढ़ें-थलापति विजय की जीत पर गदगद हुआ परिवार, सीटी बजाकर मनाया जश्न)

थलपति विजय के घर पहुंचीं तृषा कृष्णन

थलपति विजय और उनके फैंस के लिए खुशी का मौका है। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में विजय अपनी पहली ही बार में शानदार जीत की ओर बढ़ रहे हैं। जब उनके घर पर जश्न चल रहा था, तभी उनकी अफवाहों वाली गर्लफ्रेंड तृषा कृष्णन भी विजय के चेन्नई स्थित घर पहुंच गईं। तृषा के पहुंचते ही फैंस का जोश और बढ़ गया। उनके आने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तृषा विजय के घर पहुंचने से पहले तिरुपति के प्रसिद्ध तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर गई थीं। उनके जन्मदिन पर मंदिर जाने की खबर को फैंस ने विजय की जीत की दुआ से जोड़कर देखा।

विजय और तृषा की जोड़ी

बताते चलें कि विजय और तृषा तमिल सिनेमा की सबसे पसंदीदा जोड़ी मानी जाती हैं। दोनों को साथ देखकर फैंस 7 वें आसमान पर पहुंच जाते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि दोनों ने पहली बार 2004 में फिल्म घिल्ली में साथ काम किया था, जो बड़ी हिट रही थी। इसके बाद थिरुपाची, आथि और कुरुवी जैसी फिल्मों में भी दोनों साथ नजर आए। 14 साल बाद 2023 में फिल्म लियो में फिर से साथ काम करके उन्होंने फैंस को खुशी दी। कई सालों से विजय और तृषा के रिलेशनशिप की अफवाहें चलती रही हैं, हालांकि दोनों ने कभी इसे सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article