Jana Nayagan banned in Saudi Arabia: साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। उनकी नई फिल्म जन नायकन रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है और इसी बीच खबर सामने आई है कि ये साउदी अरबिया में बैन हो सकती है। थलापति विजय ने सालों की मेहनत से साउदी अरबिया में बड़ी फैन फॉलोइंग बनाई है, जो उनकी फिल्मों के लिए एक्साइटेड रहती है। जन नायकन के लिए भी साउदी अरबिया के लोग एक्साइटेड हैं लेकिन उन्हें ये देखने को नहीं मिलेगी। साउदी अरबिया के सेंसर बोर्ड ने जन नायकन के मेकर्स से कुछ चेंजेज करने की मांग की है अगर वो नहीं होते हैं तो फिल्म वहां पर रिलीज नहीं होगी।
क्या है पूरा मामला
अगर सामने आई सोशल मीडिया से सामने आई खबरों की मानें तो जन नायकन को साउदी अरबिया में बैन किया जा सकता है। साउदी अरबिया के सेंसर बोर्ड को फिल्म में कुछ चीजें आपत्तिजनक लगी हैं, जिन्हें सेंसर करने को कहा गया है। अगर उन पार्ट्स को सेंसर नहीं किया जाता है और कुछ सीन्स को म्यूट नहीं किया जाता है तो मेकर्स को साउदी अरबिया में भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
मेकर्स की तरफ से इस मामले पर अब तक कुछ भी नहीं कहा गया है। मेकर्स चाहेंगे कि उनकी मूवी साउदी अरबिया और यूएई मार्केट में रिलीज हो ताकि इसकी कमाई बेहतर रहे लेकिन उसके लिए उन्हें ये फैसला लेना पड़ेगा कि वो मूवी में चेंजेज करेंगे या नहीं? साउथ स्टार्स के लिए गल्फ हमेशा से बड़ी टैरेटरी रही है। विजय की वहां पर शानदार फॉलोइंग है अगर मेकर्स चेंजेज करते हैं तो विजय के फैंस के चेहरों पर मुस्कुराहट आना पक्का है।
