Thalapathy Vijay Divorce Controversy: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय (Thalapathy Vijay) और संगीता सोरनालिंगम (Sangeetha Sornalingam) अपने तलाक की वजह से काफी समय से चर्चा में बने हैं। दोनों का विवाद कोर्ट तक पहुंच चुका हैं और दोनों ही तलाक लेने वाले हैं। विजय पर संगीता को धोखा देने का आरोप लगा है। उनका नाम तृषा कृष्णन के साथ जोड़ा जा रहा है, लेकिन इन खबरों के बीच इस तलाक के विवाद पर नया अपडेट आया है। विजय औ संगीता के तलाक केस की सुनवाई 15 जून को होने वाली है, लेकिन उससे पहले दोनों के बीच बातचीत का दौर चला है, जिससे माना जा रहा है कि दोनों के बीच सुलह हो सकती है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Exclusive: 'मैं माफी मांगने से...' Parvathy Thiruvothu ने 'कसाबा' विवाद पर तोड़ी चुप्पी)
थलापति विजय और संगीता के बीच सुलह की कोशिश
विजय थलापति और संगीता सोरनालिंगम के तलाक को कोर्ट के बाहर सुलझाने की कोशिश की जा रही है। कहा जा रहा है कि इस वजह से विजय की मां शोभा चंद्रशेखर आगे आई हैं। वह दोनों के बीच मध्यस्थ कराने के लिए तैयार हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह विजय और संगीता के बीच के मदभेद को निजी तौर पर सुलझाने की कोशिश करेंगी और इसी वजह से दोनों के बीच बातचीत को बढ़ावा दिया जा रहा है और इसके लिए संगीता को चेन्नई बुलाया गया है। वह बीते काफी समय से लंदन अपने दोनों बच्चों के साथ रही थीं। सूत्रों के मुताबिक, 15 जून को होने वाली सुनवाई से एक दिन पहले विजय और संगीता ने मुलाकात की है। दोनों के बीच काफी देर बातचीत चली है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Bharathiraja के निधन पर थलापति विजय ने जताया दुख, पवन कल्याण-चिरंजीवी ने भी दी श्रद्धांजलि)
Thalapathy Vijay Sangeetha Sornalingam (photo credit- instagram)
