साउथ मूवीज

Exclusive: 'मैं माफी मांगने से...' Parvathy Thiruvothu ने 'कसाबा' विवाद पर तोड़ी चुप्पी

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 13, 2026, 09:56 AM IST

Parvathy Thiruvothu on Kasaba Controversy: एक्टर पार्वती थिरुवोथु ने Zoom को दिए इंटरव्यू के दौरान फिल्म कसाबा (Kasaba) को लेकर हुए विवाद पर चुप्पी तोड़ी रहै। एक्ट्रेस ने कहा कि...

Image

पार्वती थिरुवोथु ने कही ये बात (Image Source: IMDb/ Zoom)

Parvathy Thiruvothu on Kasaba Controversy: साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस पार्वती थिरुवोथु (Parvathy Thiruvothu) इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी हैं। पार्वती थिरुवोथु की पर्सनल लाइफ से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। कभी एक्ट्रेस बचपन से जुड़ी किसी याद पर बात करती नजर आती है, तो कभी फिल्मों को लेकर खुलासा करती दिखती हैं। इन सब के बीच पार्वती थिरुवोथु ने Zoom को एक इंटरव्यू दिया है। Zoom से इस खास बातचीत में पार्वती थिरुवोथु ने फिल्म कसाबा (Kasaba) को लेकर हुए विवाद पर चुप्पी तोड़ी है। आपको बता दें कि फिल्म में ममूटी (Mammootty) के साथ उनके रोल और कुछ सीन को लेकर काफी विवाद हुआ था।

विवाद पर तोड़ी चुप्पी

एक्ट्रेस पार्वती थिरुवोथु ने अभी हाल ही में Zoom को दिए इंटरव्यू नें फिल्म कसाबा को लेकर हुए विवाद पर अपनी राय रखी है। पार्वती थिरुवोथु ने कहा कि 'जो बात मैंने कही थी, उसके करीब 20 दिन बाद मुझे समझ आया कि मामला सिर्फ मेरा नहीं था। ये सभी महिलाओं से जुड़ा हुआ था। कई पुरुष भी मेरे समर्थन में आए और उन्होंने कहा कि ये सिर्फ पार्वती के कुछ कहने की बात नहीं है, बल्कि एक महिला के अपनी राय रखने और उस पर डटे रहने की बात है।' उन्होंने आगे कहा कि मलयालम दर्शक किसी राय से असहमत हो सकते हैं, उसे पसंद न करें, लेकिन अगर किसी कलाकार का काम अच्छा हो तो उसकी तारीफ जरूर करते हैं। उनसे उनके पुराने बयान के बारे में पूछा और जानना चाहा कि क्या वो उस पर कुछ और कहना चाहती हैं, तो उन्होंने कहा, 'मैं उन लोगों में से नहीं हूं जो अपनी बात से पीछे हटते हैं। अगर मुझसे कोई गलती हुई होगी, तो मैं माफी मांगने में बिल्कुल खुशी महसूस करूंगी।'

क्या था विवाद?

साल 2017 में पार्वती तिरुवोथु को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग, गालियों और धमकियों का सामना करना पड़ा था। वजह ये थी कि उन्होंने 2016 में आई फिल्म ‘कसाबा’ के कुछ डायलॉग्स की आलोचना की थी, जिन्हें उन्होंने महिलाओं के खिलाफ बताया था। पार्वती ने खास तौर पर फिल्म के एक डायलॉग का जिक्र किया था, जिसमें ममूटी का किरदार, जो एक पुलिस अधिकारी होता है, अपनी महिला सहकर्मी से कहता है कि वो उसे इतनी जोर से मार सकता है कि उसका पीरियड तक गड़बड़ा जाएगा। उनकी बात के बाद कुछ लोग उनके खिलाफ हो गए, लेकिन कई लोगों ने उनका साथ भी दिया और कहा कि फिल्मों में ऐसे सेक्सिस्ट डायलॉग्स पर सवाल उठाना गलत नहीं है। इसके बाद पार्वती ने ऑनलाइन बुलिंग को लेकर पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article