साउथ मूवीज

Thalapathy 69: विजय थलापति ने आखिरी फिल्म के लिए बदला पूरा लुक!! शूटिंग सेट से सामने आया वीडियो

Thalapathy 69: साउथ सुपरस्टार विजय थलापति (Vijay Thalapathy) की आखिरी फिल्म का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के बाद से एक्टर अपना पूरा समय राजनीति को देने वाले हैं। इस साल फरवरी महीने में विजय ने अपनी राजनीतिक पार्टी लॉन्च की जिसका नाम- तमिलगा वेट्री कषगम है।

Image

Thalapathy 69

Thalapathy 69: साउथ सुपरस्टार विजय थलापति ( Vijay Thalapathy) अब फिल्मों को छोड़कर अपना पूरा समय राजनीति को दे रहे हैं, लेकिन विजय थलापति अब बस आखिरी फिल्म में नजर आने वाले हैं। इसी बीच उनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि ये वीडियो उनकी आने वाली फिल्म थलापति 69 के शूटिंग सेट से है।

विजय थलापति के फैंस 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' के बाद विजय की नई फिल्म के बारे में खुश होने के साथ-साथ दुखी भी हो रहे हैं क्योंकि ये एक्टर की आखिरी फिल्म होने वाली है। विजय थलापति अब अपना पूरा समय राजनीतिक करियर को देना चाहते हैं। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि थलपति विजय चेन्नई में शूटिंग सेट से अपने फैंस के साथ बातचीत करते और हाथ हिलाते हुए नजर आ रहे हैं। थलपति विजय की आखिरी फिल्म को एच विनोथ निर्देशित कर रहे हैं। इस वीडियो में विजय थलापति का लुक बदला-बदला सा नजर आ रहा है। ये लुक उनकी फिल्म के लिए ही है।

विजय थलापति ने इन फिल्मों में किया था कमाल

विजय थलापति ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1992 की फिल्म 'नालाइया थीरपु' से की थी। विजय ने कोयंबटूर मपिल्लई', 'लव टुडे', 'कुशी' और 'गिली' जैसी फिल्मों का भी हिस्सा बने थे। विजय थलापति लास्ट टाइम वेंकट प्रभु की 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' में नजर आए थे। इस फिल्म को बहुत पसंद किया गया था। 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई भी की थी। इस साल फरवरी महीने में विजय ने अपनी राजनीतिक पार्टी लॉन्च की जिसका नाम- तमिलगा वेट्री कषगम है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article