साउथ मूवीज

सीएम Vijay और पत्नी संगीता के तलाक मामले की सुनवाई टली

Thalapathy Vijay,Sangeetha Divorce Case: तमिल नाडु के मुख्यमंत्री और एक्टर विजय और उनकी वाइफ संगीता के बीच तलाक का मामला काफी समय से चल रहा है। अब इस मामले में नया अपडेट सामने आया है।

Image

सीएम विजय और पत्नी संगीता के तलाक मामले की सुनवाई टली (pic credit-instagram)

Thalapathy Vijay, Wife Sangeetha Divorce Case: तमिल सिनेमा के सुपरस्टार और तमिल नाडु के मुख्यमंत्री विजय (Vijay) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। विजय और उनकी वाइफ संगीता सोर्नालिंगम (Sangeetha Sornalingam) के बीच तलाक का मामला काफी समय से चल रहा है। बीते दिन ये खबर सामने आई थी कि मुख्यमंत्री विजय और उनकी वाइफ के बीच सुलह हो सकती है। अब इस मामले में नया अपडेट सामने आया है। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 7 अगस्त तक के लिए टाल दी। आइए पूरी बात जानते है रिपोर्ट में... (टाइम्स नाव नवभारत पर ये भी पढ़ें-पत्नी से बिगड़े रिश्ते ठीक करेंगे Thalapathy Vijay ? कोर्ट की सुनवाई से पहले संगीता संग घंटों हुई बंद कमरे में बात)

Thalapathy Vijay, Wife Sangeetha Divorce Case.

विजय और पत्नी संगीता के तलाक मामले की सुनवाई टली (pic credit-instagram)

थलापति विजय और उनकी वाइफ के तलाक मामले में सुनवाई टली

तमिल नाडु के मुख्यमंत्री विजय और उनकी अलग रह रही पत्नी संगीता सोर्नालिंगम के तलाक मामले में एक नया मोड़ आया है। 15 जून को चेंगलपट्टू महिला कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल पाया। इसके बाद अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 7 अगस्त तक के लिए टाल दी। रिपोर्ट्स के अनुसार, संगीता ने अपनी 30 साल पुरानी शादी को खत्म करने के लिए अदालत में याचिका दायर की है। उन्होंने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत कई आरोप लगाए हैं, जिनमें बेवफाई और मानसिक प्रताड़ना जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। याचिका में दावा किया गया है कि साल 2021 में उन्हें विजय के किसी एक्ट्रेस के साथ कथित रिश्ते की जानकारी मिली थी। हालांकि, याचिका में उस एक्ट्रेस का नाम नहीं लिया गया है। संगीता का कहना है कि इस जानकारी से उन्हें तगड़ा झटका लगा और उनका भरोसा टूट गया। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें उम्मीद थी कि यह रिश्ता खत्म हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उनके अनुसार, इस वजह से उन्हें और उनके बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। याचिका में यह भी कहा गया है कि समय के साथ दोनों के रिश्ते में दूरी बढ़ती गई। बातचीत कम हो गई और पारिवारिक माहौल भी खराब होता गया। संगीता का आरोप है कि विजय अपने काम और राजनीतिक जिम्मेदारियों में इतने व्यस्त हो गए कि उन्हें परिवार के लिए समय नहीं मिला, जिससे वह खुद को अकेला महसूस करने लगीं।

इस साल हुई थी विजय और संगीता की शादी

बताते चलें कि मुख्यमंत्री विजय और संगीता ने साल 1999 में शादी की थी। संगीता पहले विजय की फैन थीं और बाद में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। मुख्यमंत्री विजय का नाम अक्सर साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के साथ जोड़ा जाता है। हालांकि तृषा और विजय ने हमेशा अपने रिश्ते को दोस्ती का नाम ही दिया। जानकारी के लिए बता दें कि विजय और तृषा ने कई फिल्मों में अपना जलवा बिखेरा है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article