Tamannaah on breakup with Vijay: साउथ अदाकारा तमन्ना भाटिया बीती शाम अपनी नई फिल्म ओडेला 2 के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के लिए मीडिया से मुखातिब हुई। इस इवेंट पर तमन्ना भाटिया ने फिल्म से जुड़ी बातें तो की ही लेकिन उसके साथ-साथ विजय वर्मा संग हुए अपने ब्रेकअप पर भी जुबान खोली। मीडिया ने विजय वर्मा का नाम लिए बिना ही तमन्ना भाटिया से पूछा कि मुश्किल समय में कैसे काम लिया जाए, जिसका अदाकारा ने चौंकाने वाला जवाब दिया है। तमन्ना भाटिया का जवाब सुनने के बाद लोगों को ऐसा लग रहा है कि उन्होंने इशारा दे दिया है कि विजय से उनके सारे रिश्ते खत्म हो चुके हैं।
तमन्ना भाटिया ने कहा है, 'मुझे ऐसा लगता है कि जब भी जिंदगी में कोई परेशानी आती है तो दुख से तो गुजरना ही पड़ता है लेकिन हमें उस वक्त ये याद रखना चाहिए कि जो हम बाहर तलाश रहे हैं, वो सहारा हमारे अंदर ही होता है। हमें मुश्किल घड़ियों में लगता है कि कोई हमें सहारा दे दे लेकिन वो सहारा हमें अपने अंदर से भी मिल सकता है। मैं जो अब तक सीखा है वो ये कि हर मुश्किल का हल हमारे पास ही होता है, हमें उसे बाहर नहीं तलाशना चाहिए। अगर हम अपने अंदर झांक लें तो हर परेशानी का जवाब मिल जाएगा।'
मीडिया ने जब तमन्ना भाटिया से एक हल्का-फुल्का सवाल पूछा कि क्या वो किसी को ऊपर तंत्र-मंत्र करना चाहेंगी तो उन्होंने मजेदार जवाब देते हुए कहा, 'ये तो मैं आप लोगों पर ही करना चाहूंगी क्योंकि अगर पैपराजी और मीडिया मेरे कंट्रोल में होगी तो सब मेरी बात सुनेंगे।' तमन्ना भाटिया का जवाब सुनकर लोगों के चहरे पर हंसी आ गई। हर किसी को उम्मीद थी कि वो विजय वर्मा का नाम लेंगी लेकिन उन्होंने जिस तरह से बात घुमायी, वो अंदाज लोगों को भा गया।
