साउथ मूवीज

'मिल्की ब्यूटी' कहे जाने पर भड़कीं तमन्ना भाटिया! ओडेला 2 एक्ट्रेस ने कहा-"एक महिला कई चीजें कर सकती है..."

तमन्ना भाटिया इन दिनों अपने ब्रेकअप के साथ-साथ अपनी आने वाली फिल्म को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में तमन्ना भाटिया की आने वाली फिल्म ओडेला 2 से नया पोस्टर रिलीज हुआ था, जिसमें एक्ट्रेस का शिव शक्ति वाला अवतार देखने को मिल रहा है। हाल ही में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तमन्ना भाटिया ने अपने 'मिल्की ब्यूटी' वाले कमेंट पर चुप्पी तोड़ी है।

Image

Tamannaah Bhatia

तमन्ना भाटिया बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ की फिल्मों में भी अपने हुस्न के जलवे बिखरेते हुए नजर आती है। एक्ट्रेस जल्द ही ओडेला 2 में नजर आने वाली है। हाल ही में इस फिल्म से एक्ट्रेस का नया पोस्टर रिलीज हुआ था, जिसमें एक्ट्रेस का रौद्र अवतार देखने को मिल रहा था। हाल ही में फिल्म को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई थी। इस दौरान तमन्ना से पूछा गया कि डायरेक्टर को कैसे लगा कि जिसे हमेशा 'मिल्की ब्यूटी' के नाम से जाना जाता है वो इस रोल के लिए परफेक्ट हैं। इसपर तमन्ना ने जबरदस्त जवाब दिया है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा है।

महिलाओं को दिव्य शक्ति के रुप में देखते हैं

अपने डांस नंबर से सभी को दीवाना बनने वाली तमन्ना ओडेला 2 में शिव शक्ति का रोल करने वाली है। इस फिल्म में एक्ट्रेस अपने गांव वालों को बुरी शक्ति से बचते हुए नजर आएंगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक रिपोर्टर ने फिल्ममेकर से पूछा कि आपको क्यों लगा कि 'मिल्की ब्यूटी' इस शिव शक्ति वाले रोल के लिए सही हैं? इसपर जवाब देते हए एक्ट्रेस ने कहा-"यहां हमारे पास एक शानदार इंसान(अशोक तेजा) हैं जो महिलाओं को उस तरह से नहीं देखते। वह महिलाओं को दिव्य शक्ति के रुप में देखते हैं।"

कोई भी हमारा सम्मान नहीं कर सकता

एक्ट्रेस ने कहा-अशोक तेजा मिल्की ब्यूटी को बुरा महसूस करने वाली चीज नहीं मानते। एक फीमेल को ग्लैमर का जश्न मनाया जाना चाहिए। हम फीमेल्स को खुद अपने-आप को सेलिब्रेट करना चाहिए। फिर हम उम्मीद कर सकते हैं कि दूसरे लोग हमे सम्मान देंगे और हमें सेलिब्रेट करेंगे, लेकिन अगर हम खुद को एक खास तरीके से देखेंगे तो कोई भी हमारा सम्मान नहीं कर सकता।एक महिला कई चीजें कर सकती है। "

ये सितारे बने फिल्म का हिस्सा

ओडेला2 17 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में तमन्ना के अलावा हेब्बा पटेल, दयानंद रेड्डी, युवा, मुरली शर्मा, शरत लोहिताश्व, श्रीकांत अयंगर, नागा महेश, वामशी, गगन विहारी, सुरेंदर रेड्डी, भूपाल और पूजा रेड्डी जैसे सितारे नजर आने वाले हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article