Suriya Teams Up With Hombale Films: साउथ के स्टार एक्टर सूर्या (Suriya) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में सूर्या फिल्म करुप्पु में नजर आए थे। फिल्म में सूर्या ने सुपर से ऊपर वाली एक्टिंग की थी। बॉक्स ऑफिस पर भी ये फिल्म हिट साबित हुई थी। इस बीच सूर्या की अपकमिंग फिल्म लेकर एक अपडेट सामने आया है। जानकारी के मुताबिक सुपरस्टार सूर्या ने होम्बाले फिल्म्स (Hombale Films) से हाथ मिला लिया है। आइए विस्तार से जानते है इस बारे में... (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-Karuppu X Review: सूर्या-तृषा कृष्णन की एक्टिंग देख झूम उठे लोग, 'करुप्पु' को बताया 'ब्लॉकबस्टर')

सूर्या की नई फिल्म का ऐलान (pic credit-instagram)
सूर्या की नई फिल्म का ऐलान
साउथ सुपरस्टार सूर्या की नई फिल्म का आधिकारिक ऐलान हो गया है। 'केजीएफ', 'कांतारा' और सालार जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाने वाले होम्बाले फिल्म्स ने सूर्या के साथ एक नई फिल्म की घोषणा की है। फिलहाल फिल्म के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। इस फिल्म का निर्देशन टी.जे. ज्ञानवेल करेंगे, जबकि एक्ट्रेस कयादु लोहार फीमेल लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म का निर्माण विजय किरगंदूर कर रहे हैं। सोमवार, 29 जून को होम्बाले फिल्म्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास पोस्ट शेयर कर सूर्या के 30 साल के फिल्मी सफर का जश्न मनाया। पोस्ट में लिखा गया कि सूर्या ने अपने करियर को एक-एक फिल्म, एक-एक किरदार और अपनी मेहनत से बनाया है। उन्होंने हमेशा ऐसे किरदार चुने, जो सच्चाई और आम लोगों की जिंदगी को पर्दे पर दिखाते हैं।
सूर्या की मूवी के लिए बेताब हुए फैंस
इस पोस्ट में आगे लिखा गया कि सूर्या ने पिछले तीन दशकों में अपने शानदार अभिनय से करोड़ों लोगों का दिल जीता है। उन्हें अपनी पीढ़ी के सबसे बेहतरीन और निडर कलाकारों में से एक बताया गया। आखिर में होम्बाले फिल्म्स ने लिखा, 'हम गर्व के साथ सूर्या का स्वागत करते हैं।' यह फिल्म सूर्या और निर्देशक टी.जे. ज्ञानवेल की दूसरी साथ की फिल्म होगी। इससे पहले दोनों ने साल 2021 में आई सुपरहिट फिल्म 'जय भीम' में साथ काम किया था। सूर्या की इस फिल्म को देखने के लिए लोग बेताब हैं।
