साउथ मूवीज

Kanguva में डबल रोल में नजर आएंगे सुपर स्टार सूर्या, फिल्म रिलीज को लेकर दिया बड़ा अपडेट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 15, 2024, 12:33 PM IST

Kanguva Poster: सुपरस्टार सूर्या की फिल्म कांगुवा के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। एक्टर ने अंबेडकर जंयती के मौके पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में एक्टर डबल रोल में दिखाई दे रहे हैं। एक्टर को नए अवतार में देखकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है।

Image

Kanguva Poster (credit Pic: Instagram)

Kanguva Poster: साउथ सुपरस्टार सूर्या (Suriya) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'कांगुवा' के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म का निर्देशन सूर्या कर रहे हैं। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है। मेकर्स ने कुछ समय पहले ही फिल्म से स्टार्स के पोस्टर को शेयर किया था। सूर्या ने अपनी अपकमिंग फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में एक्टर डबल रोल में नजर आएंगे। फिल्म के पोस्टर ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। सूर्या ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है।

पोस्टर में सूर्या को दो अलग-अलग अवतार में देख सकते हैं। पहली फोटो में एक्टर वॉरियर के रूप में दिखाई दे रहे हैं। उनके हाथ में तलवार है। दूसरी फोटो में एक्टर सूट-बूट में दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर में दोनों एक-दूसरे के खिलाफ खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। सूर्या ने पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया है। एक्टर ने पोस्टर शेयर करते हुए फैंस को हैप्पी अंबेडकर जयंती कहा है।

सूर्या ने रिलीज किया कांगुवा का पोस्टर

कांगुवा से दिशा पाटनी, बॉबी देओल कॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाले हैं। देवी श्री प्रसाद फिल्म के गानों को कंपोज कर रहे हैं। कांगुवा को 3 डी में अलग-अलग भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फिल्म में दिशा और बॉबी अनोखे अंदाज में नजर आएंगे। मेकर्स ने बॉबी का लुक शेयर किया था। बॉबी फिल्म में निगेटिव रोल में दिखाई देंगे। सूर्या के पास इसके पास कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं। एक्टर लोकेश कनगराज की अनटाइटल्ड फिल्म में कामल हासन के साथ दिखाई देंगे।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article