साउथ मूवीज

Suriya 46: सूर्या की अपकमिंग के नाम से उठा पर्दा, इस महीने बड़े पर्दे पर मचाएगी धमाल

  • Authored by: अभय
  • Updated Mar 2, 2026, 03:02 PM IST

Suriya 46 Title And Release Date: एक्टर सूर्या (Suriya) की अपकमिंग फिल्म फिल्म सूर्या 46 को लेकर नया अपडेट सामने आया है। मेकर्स ने फिल्म सूर्या 46 के नाम से पर्दा उठा दिया है। फिल्म सूर्या 46 किस महीने में बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है, इसका भी खुलासा हो गया है।

Image

Image Source: Sithara Entertainments Production X

Suriya 46 Title And Release Date: साउथ सुपरस्टार सूर्या (Suriya) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सूर्या 46 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सूर्या की इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। कभी फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर न्यूज सामने आती है, तो कभी सेट से कोई तस्वीर में लीक हो जाती हैं। इन सब के बीच सूर्या की इस अपकमिंग फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। सूर्या की फिल्म के नाम से पर्दा उठ गया है। नाम के साथ-साथ फिल्म की रिलीज डेट को बारे में भी जानकारी दी गई है। तो चलिए जानते हैं सूर्या की अपकमिंग फिल्म का नाम क्या होने वाला है।

ये होगा सूर्या की फिल्म का नाम

एक्टर सूर्या एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह एक्टर की एक अपकमिंग फिल्म है। सूर्या की फिल्म सूर्या 46 का नाम सामने आ गया है। अभी हाल में मेकर्स ने फिल्म सूर्या 46 का नया पोस्टर शेयर किया है। जिसमें फिल्म का नाम और रिलीज से पर्दा उठा दिया गया। सूर्या की अपकमिंग फिल्म का नाम विश्वनाथ एंड संस (Vishwanath and Sons) होने वाला है। फिल्म विश्वनाथ एंड संस के नए पोस्टर में सूर्या कूल लुक में नजर आए, इस दौरान उन्होंने एक बच्चे को गोद ले रखा था। सूर्या की फिल्म का पोस्टर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। फिल्म विश्वनाथ एंड संस को पोस्टर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

यहां देखें 'विश्वनाथ एंड संस' का पोस्टर

'विश्वनाथ एंड संस' इस महीने होगी रिलीज

एक्टर सूर्या की फिल्म विश्वनाथ एंड संस के पोस्टर में मेकर्स ने रिलीज डेट का भा ऐलान कर दिया है। सूर्या की फिल्म विश्वनाथ एंड संस इसी साल जुलाई के महीने में रिलीज होने वाली है। फिल्म विश्वनाथ एंड संस की रिलीज डेट सामने आने के बाद फैंस खुशी से झूम उठे। फिल्म विश्वनाथ एंड संस को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article