साउथ मूवीज

रामायण की शूटिंग से पहले महाकाल के दर्शन के लिए महाकालेश्वर पहुंचे सुपरस्टार यश, धोती-शॉल पहने आए नजर

सुपरस्टार यश इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वही यश जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म रामायण की भी जल्द ही शूटिंग शुरू करने वाले हैं। फैंस बेस्रबी से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। शूटिंग शुरू करने से पहले एक्टर ने महाकाल के दर्शन किए है।

Image

Superstar Yash

सुपरस्टार यश इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। वहीं एक्टर जल्द ही रामायण की शूटिंग भी शुरू करने वाले हैं। हाल ही में एक्टर महाकाल का दर्शन करने के लिए महाकालेश्वर पहुंचे हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्टर धोती और शॉल में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार यश अगले हफ्ते मुंबई में 'रामायण पार्ट 1' की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। इस पौराणिक फिल्म की अपनी यात्रा की शुभ शुरुआत के लिए यश ने सबसे पहले उज्जैन के प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर जाकर भगवान का आशीर्वाद लिया है। यश की ये मंदिर यात्रा उनकी उस खास परंपरा को दिखाती है, जहां वो हर नई फिल्म की शुरुआत भगवान के दर्शन से ही करते हैं।

कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

इस फिल्म में अहम किरदार निभाने के साथ-साथ यश इसे अपने बैनर मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस और नमित मल्होत्रा की प्राइम फोकस स्टूडियोज के साथ मिलकर को-प्रोड्यूस भी कर रहे हैं। खबर है कि वो अप्रैल के अंत से अपनी शूटिंग शुरू करेंगे। 'रामायण पार्ट 1' दिवाली 2026 में रिलीज होने के लिए तैयार है, इसके बाद 'रामायण पार्ट 2' दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में आएगी।

शिव जी का आशीर्वाद चाहिए था

बाबा महाकाल का दर्शन करने के बाद एक्टर ने कहा-"बहुत खुशी हुई। शिव जी का आशीर्वाद चाहिए था। और मैं शिव का बहुत बड़ा भक्त हूं। बचपन से मुझे... माने-देवरू बोलते हैं। घर के कुलदेवता भी शिव हैं। वो कंपन ही बिल्कुल अलग है, हम जिस तरह से बैठे थे, समय कैसे चला गया पता ही नहीं चला। ध्यान में बैठ तो बहुत अच्छा लगा। सबका भला हो, सबको अच्छा हो।”

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article