साउथ मूवीज

SSMB29: दो नहीं एक ही पार्ट में रिलीज होगी 'एसएसएमबी 29', जानिए क्या है राजामौली का मास्टरप्लान?

SSMB29 Updates: राजामौली इन दिनों अपनी आने वाली 1000 करोड़ी फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को पहले 2 पार्ट में रिलीज किया जाना था, लेकिन अब ऐसी रिपोर्ट है कि मेकर इस फिल्म को 1 ही पार्ट में रिलीज करने वाले हैं।

Image

SSMB29

SSMB29: साउथ के फिल्ममेकर राजामौली इन दिनों अपनी आने वाली 1000 करोड़ी फिल्म एसएसएमबी29 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। अब इस फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है। पहले ऐसी अफवाहें थी कि राजामौली की फिल्म दो पार्टों में रिलीज होने वाली है, लेकिन अब ऐसी रिपोर्ट आई है कि फिल्म सिर्फ 1 पार्ट में रिलीज होगी। आइए जानते हैं कि इसपर राजामौली का मास्टर प्लान क्या है।

इस फिल्म से फैंस को काफी ज्यादा उम्मीद है, क्योंकि इस फिल्म में महेश बाबू के अलावा प्रियंका चोपड़ा भी नजर आने वाली हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि पृथ्वीराज इस फिल्म में विलेन के रोल में नजर आ सकते हैं। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार राजामौली नहीं चाहते कि कहानी को बिना किसी कारण के आगे बढ़ाया जाए। ऐसा कई मेकर्स केवल कमर्शियल फायदे के लिए करते हैं, लेकिन राजामौली ऐसा नहीं करना चाहते हैं। इसी कारण राजामौली इस फिल्म को 1 ही पार्ट में रिलीज करना चाहते हैं। राजामौली को उम्मीद है कि ये फिल्म आरआरआर जितनी हिट साबित हो सकती है। अब देखना होगा कि राजामौली का ये प्लान कितना काम करता है।

कब रिलीज होगी फिल्म

रिपोर्ट के अनुसार राजामौली की ये फिल्म 3 घंटे 30 मिनट की होने वाली है। इस फिल्म की लगभग शूटिंग पूरी हो चुकी है। शूटिंग सेट से कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। ऐसा कहा जा रहा हा कि फिल्म की शूटिंग 2026 तक चलने वाली है। वही 2027 की गर्मियों में फिल्म सिनेमाघरों पर रिलीज हो जाएगी। इस फिल्म के लिए लीड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने मोटी फीस वसूल की है। रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म के लिए पीसी ने 30 करोड़ रुपये की फीस ली है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article