साउथ मूवीज

SSMB29: एसएस राजामौली महेश बाबू की फिल्म के लिए कर रहे मणिकर्णिका घाट में बदलाव? मूवी में नजर आएगा काशी का खूबसूरत नजारा

एसएस राजामौली अपनी शानदार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। आरआरआर और बाहुबली के बाद फैंस उनकी आने वाली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही एसएस राजामौली की एसएसएमबी 29 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस फिल्म के लिए राजामौली कमर कस रहे हैं। चलिए जानते हैं क्या है वो बड़ा अपडेट।

Image

SSMB29

SSMB29: एसएस राजामौली अपनी शानदार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। आरआरआर और बाहुबली के बाद फैंस उनकी आने वाली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। वहीं राजामौली इन दिनों अपनी आने वाली 1000 करोड़ी फिल्म एसएसएमबी 29 को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म के लिए राजामौली कमर कस रहे हैं। हाल ही में एसएसएमबी 29 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। चलिए जानते हैं क्या है वो अपडेट।

एसएसएमबी 29 में राजामौली ने महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा को लीड कास्ट के तौर पर लिया है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार निर्देशक राजामौली ने एसएसएमबी 29 की शूटिंग के लिए वाराणसी को भी चुना है। जिस कारण वो मणिकर्णिका घाट को फिर से बनाने के लिए बड़े पैमाने पर वीएफएक्स का उपयोग करने वाले हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि सेट के लिए आर्टवर्क जल्द ही शुरू हो जाएगा और भव्य सेट को बड़े पैमाने पर बनाया जाएगा। कुछ दिन बाद इस फिल्म की टीम केन्या के जंगलों में शूटिंग के लिए जाएगी। फिल्म के अन्य महत्वपूर्ण हिस्सों की शूटिंग अफ्रीका के विभिन्न स्थानों पर की जाएगी।

प्रियंका चोपड़ा ने वसूली मोटी फीस

एसएसएमबी 29 की शूटिंग हैदराबाद के एल्युमिनियम फैक्ट्री में हुई है। हाल ही में ऐसी रिपोर्ट आई थी कि इस फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा ने मोटी रकम वसूली है। उन्हें एसएसएमबी 29 के लिए 30 करोड़ रुपये की फीस ली है। अब वो सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस में से एक बन गई है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने एसएसएमबी 29 की शूटिंग से ब्रेक लिया था और अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंची है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article