साउथ मूवीज

Avatar: Fire and Ash मेकर्स संग मिलाया SS Rajamouli ने हाथ, फैंस को मिलेगा बड़ा सरप्राइज

Varanasi glimpse with Avatar Fire and Ash: डायरेर्टर एसएस राजामौली अपनी अपकमिंग फिल्म वाराणसी के साथ देश की ही नहीं बल्कि विदेशी ऑडियंस को भी टारगेट करना चाहते हैं। यही कारण है कि उन्होंने जेम्स कैमरून की अपकमिंग फिल्म अवतार फायर एंड एश के साथ वाराणसी की ग्लिम्पस रिलीज करने का फैसला लिया है।

Image

Image Source: Avatar Fire and Ash Varanasi Movies

Varanasi glimpse with Avatar Fire and Ash: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर एसएस राजामौली इन दिनों अपनी नई फिल्म वाराणसी के चलते खबरों में बने हुए हैं। फिल्म वाराणसी का टीजर वीडियो राजामौली ने कुछ दिनों पहले ही दर्शकों के सामने पेश किया था, जिसे जबरदस्त रिस्पांस मिला है। इस टीजर वीडियो को देखने के बाद फैंस ये कहने के लिए मजबूर हो गए हैं कि वाराणसी दुनिया को भारत की तरफ से जवाब होगी, जो कहते हैं कि भारतीय सिनेमा हॉलीवुड स्तर का नहीं है। राजामौली भी वाराणसी के साथ विदेशी ऑडियंस को टारगेट करने के फुल मूड में नजर आ रहे हैं क्योंकि उन्होंने जेम्स कैमरून की अवतार फायर एंड एश के साथ हाथ मिलाया है।

Avatar Fire and Ash के साथ रिलीज होगा Varanasi का टीजर

ताजा खबरों की मानें तो डायरेक्टर एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म वाराणसी का टीजर जेम्स कैमरून की आने वाली बहुप्रतीक्षित फिल्म अवतार फायर एंड एश के साथ अटैच होगा। राजामौली ने ये फैसला इसलिए लिया है ताकि वो ग्लोबल ऑडियंस तक आसानी से पहुंच पाएं। अवतार फायर एंड एश को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है और राजामौली को पता है कि अगर वो इस फिल्म के साथ वाराणसी का टीजर अटैच करेंगे तो ग्लोबल ऑडियंस को उनकी मूवी के बारे में बड़ी ही आसानी से पता चल जाएगा।

Varanasi को ग्लोबल मूवी बनाना चाहते हैं राजामौली

एसएस राजामौली की पिछली फिल्मों को दुनियाभर में पहचान मिली है और लोगों ने इन्हें प्यार भी दिया है लेकिन उन्हें ग्लोबल मूवी का दर्जा प्राप्त नहीं है। राजामौली वाराणसी के साथ देश की ऑडियंस को तो ध्यान में रख ही रहे हैं लेकिन उसके साथ-साथ वो ग्लोबल ऑडियंस को भी टारगेट कर रहे हैं। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा जैसी ग्लोबल स्टार हैं और उसके बाद वो वाराणसी का टीजर अवतार फायर एंड एश के साथ रिलीज कर रहे हैं। वैसे आपका क्या मानना है राजामौली जिस तरफ कदम उठा रहे हैं, उसमें वो सफल हो पाएंगे? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article