साउथ मूवीज

Spirit: डॉक्टर की भूमिका में दिखेंगी त्रिप्ती डिमरी, प्रभास संग होंगे सिजलिंग बोल्ड सीन्स

Triptii Dimri-Prabhas Have Bold Scenes in Spirit: एंटरटेनमेंट की दुनिया से संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' को लेकर कई तरह की रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। ताजा जानकारी के अनुसार 'स्पिरिट' में त्रिप्ती डिमरी को एक बोल्ड डॉक्टर की भूमिका में देखा जाएगा। फिल्म में त्रिप्ती और प्रभास के बीच बोल्ड सीन्स भी होंगे।

Image

Triptii Dimri and Prabhas Have Bold Scenes in Spirit

Triptii Dimri and Prabhas Have Bold Scenes in Spirit: मशहूर डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) की फिल्म 'स्पिरिट' (Spirit) कई वजह से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। एक तरह संदीप रेड्डी वंगा और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के बीच कोल्ड वॉर शुरू हो गई है। वहीं दूसरी ओर दीपिका पादुकोण की जगह त्रिप्ती डिमरी को कास्ट कर मेकर्स ने सभी लोगों को बड़ा झटका दिया है। अब जो खबरें सामने आई हैं उनके मुताबिक त्रिप्ती डिमरी (Triptii Dimri) के किरदार को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है।

'स्पिरिट' में बोल्ड रोमांस करते दिखेंगे त्रिप्ती डिमरी-प्रभास

बॉलीवुड हंगामा से जुड़े सूत्र के अनुसार संदीप रेड्डी वंगा के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म 'स्पिरिट' में त्रिप्ती डिमरी एक डॉक्टर के किरदार में दिखाई देंगे। इस फिल्म में त्रिप्ती डिमरी एक हॉट डॉक्टर का रोल निभाएंगी, जिसे प्रभास से प्यार हो जाता है। इस फिल्म में एक डॉक्टर और कॉप के बीच संदीप रेड्डी वंगा ने बोल्ड रोमांस को फिल्माने की तैयारी कर ली है। इस एक्शन ड्रामा में त्रिप्ती और प्रभास के बीच की केमिस्ट्री को ऑनस्क्रीन देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं।

त्रिप्ती डिमरी ने संदीप रेड्डी वंगा की फिल्म 'एनिमल' में भी अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर और त्रिप्ती डिमरी के बीच कई बोल्ड सीन्स फिल्माए गए थे। इन सीन्स को देखकर फैन्स भी सरप्राइज रह गए थे। 'स्पिरिट' की बात की जाए तो मेकर्स ने इसे दुनिया भर में लगभग 9 भाषाओं में रिलीज करने की प्लानिंग की है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में सैफ अली खान और करीना कपूर को नेगेटिव रोल में देखा जाता अगर मेकर्स ने डील फाइनल ना की थी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article