साउथ मूवीज

Allu Arjun के साथ काम नहीं करना चाहता थे ये साउथ स्टार, अब सामने आई सच्चाई

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 25, 2024, 12:44 PM IST

तमिल और तेलुगु सिनेमा के स्टार विशाल अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्ट के अनुसार गुनशेखर द्वारा निर्देशित अल्लू अर्जुन की एक तेलुगु फिल्म में नेगेटिव रोल को विशाल ने ठुकरा दिया है। आइए जानते हैं क्या था वो कारण।

Image

Allu arjun

अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'पुष्पा 2' को लेकर चर्चा में बने हुए है, लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि अल्लू अर्जुन की ये फिल्म की रिलीज डेट आगे जा सकती है क्योंकि मेकर्स और एक्टर के बीच कुछ अनबन हो गई है। वही इसी बीच एक ऐसे एक्टर हैं, जिन्होंने अल्लू अर्जुन के साथ काम करने को मना कर दिया है। वजह सुनकर आपको भी हैरानी होगी। आइए जानते हैं कौन है वो एक्टर और क्या है कारण।

तमिल और तेलुगु सिनेमा के स्टार विशाल अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्ट के अनुसार गुनशेखर द्वारा निर्देशित अल्लू अर्जुन की एक तेलुगु फिल्म में नेगेटिव रोल को विशाल ने ठुकरा दिया है। विशाल ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उस समय विशाल तमिल सिनेमा में एक हीरो के रूप में सफल दौर का अनुभव कर रहे थे और उन्हें तेलुगु सिनेमा में विलेन की छाप नहीं बनाना था।

इस फिल्म में आएंगे नजर

वर्क फ्रंट की बात करें तो विशाल को बड़े पर्दे पर आखिरी बार रत्नम में देखा गया था। अपनी इस 34वीं फिल्म में वह दमदार एक्शन करते नजर आए थे। वहीं, उनके आगामी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह जल्द ही माधा गज राज और संघमित्रा नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं।

End of Article