साउथ मूवीज

साउथ एक्ट्रेस Sireesha Lella ने की नारा रोहित संग सगाई, चंद्रबाबू नायडू सहित नंदमुरी बालकृष्ण हुए सेरेमनी में शामिल

Sireesha Lella and Nara Rohith got engaged: साउथ एक्ट्रेस सिरीशा लेला ने अपने को-स्टार नारा रोहित संग सगाई कर ली है। हाल ही में कपल के सगाई सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सिरीशा लेला और नारा रोहित के सगाई सेरेमनी में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू भी शामिल हुए थे।

Image

Siree Lella

Sireesha Lella and Nara Rohith got engaged: साउथ एक्ट्रेस सिरीशा लेला ने अपने को-स्टार नारा रोहित संग सगाई कर ली है। हाल ही में कपल के सगाई सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। बता दें कपल साथ फिल्म प्रथिनिधि 2 में साथ काम किया था। अब कपल ने सगाई कर ली है।

नंदमुरी बालकृष्ण भी हुए शामिल

सिरीशा लेला और नारा रोहित के सगाई सेरेमनी में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू भी शामिल हुए थे। बता दें एक्टर चंद्रबाबू नायडू के भतीजे हैं। ये समारोह आंध्र प्रदेश के नोवोटेल में रखा गया था। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के अलावा इस समारोह में नंदमुरी बालकृष्ण भी शामिल हुए थे।

पारंपरिक रेड और गोल्डन रंग की साड़ी

फोटो में नजर आ रहा है कि रोहित ने आइवरी कलर का कुर्ता पहना और सिरीशा लेला ने पारंपरिक रेड और गोल्डन रंग की साड़ी पहनी है। एक्ट्रेस ने अपने बालों को फूलों से सजाया और ज्वेलरी के साथ अपने लुक को पूरा किया।

रोहित और उनकी फिल्में बहुत पसंद है

फिल्म के प्रमोशन के दौरान सिरीशा ने रोहित के बारे में कहा था कि "जब मैं उनसे पहली बार सेट पर मिली थी, तो मुझे लगा कि वह बहुत अच्छे हैं बहुत मासूम दिखते हैं। हम अच्छे दोस्त बन गए। मुझे रोहित और उनकी फिल्में बहुत पसंद हैं।"

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article