साउथ मूवीज

Dacoit Movie : खूंखार अवतार में Shruti Haasan ने उठाई बंदूक, अपने एक्स का करेगी खात्मा.....

Dacoit Movie : एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म की एक क्लिप शेयर की है। इस वीडियो में श्रुति की फिल्म की झलक दिखाई दे रही है। श्रुति के साथ फिल्म में अदिवी शेष नजर आने वाले हैं।

Image

Sesh EX Shruti

Dacoit Movie : बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रुति हासन( Shruti Haasan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सालार( Salaar) को लेकर चर्चा में बनी हुई है। एक्ट्रेस प्रभास( Prabhas) के साथ सालार में कमाल दिखाने के लिए तैयार हैं। इसी के साथ श्रुति एक और नई फिल्म को लेकर तैयार हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ''डकैत''( Dacoit) जल्द ही रिलीज होने जा रही है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म की एक क्लिप शेयर की है। इस वीडियो में श्रुति की फिल्म की झलक दिखाई दे रही है। श्रुति के साथ फिल्म में अदिवी शेष नजर आने वाले हैं।

श्रुति हासन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपकमिंग फिल्म सेश एक्स श्रुति की क्लिप शेयर की है। इसमें फिल्म की शुरुआती झलक दिखाई दे रही है। श्रुति हासन की आँखों में डर है और वह हाथ में बंदूक लिए हुए इधर-उधर घूम रही है वहीं उनके पीछे एक्टर आदिवी शेष चल रहे हैं जिन्होंने अपना मुहँ मास्क से ढका हुआ है। दोनों स्टार्स के बीच बातचीत हो रही है जिसमें वह एक-दूसरे को एक्स लवर कहकर बुला रहे हैं। फिल्म में जोरदार सस्पेन्स दिखाई दे रहा है। इसे साझा करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है -"मैं लंबे समय से आपको इसे दिखाना चाहती थी, आप सभी को यह दिखाने के लिए इंतजार नहीं कर सकती कि अदिवी शेष और मैं इस रोमांचक और बेहद खास टीम के साथ क्या बना रहे हैं।

बता दें कि फिल्म को शनेल डिओ ने डायरेक्ट किया है। हाल ही में एक्ट्रेस ने 'डकैत' का पोस्टर शेयर किया था जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था। फिल्म अगले साल रिलीज होने जा रही हालांकि अभी मेकर्स ने रिलीज डेट से पर्दा नहीं उठाया है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article