Indian 3: कमल हासन साउथ के बहेतरीन एक्टर हैं, उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई शानदार फिल्में दी है। कमल हासन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'ठग लाइफ' के कारण चर्चा में बने हुए हैं। यह फिल्म मणिरत्नम के निर्देशन में बन रही है। वही कमल हासन की फिल्म इंडियन 2 बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी, जिसके बाद अब मेकर्स इंडियन 3 के लिए कमर कस रहे हैं और हर हाल में इस फिल्म को हिट करवाया चाहते हैं।
हाल ही में आईं रिपोर्ट के अनुसार इंडियन 3 के मेकर्स इस फिल्म को हिट बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहा हैं। निर्माता शंकर इंडियन 3 के साथ कोई जोखिम नहीं लेना चाहते हैं। रिपोर्टों के अनुसार, फिल्म निर्माता ने कमल हासन के साथ कुछ हिस्सों को फिर से शूट करने का फैसला किया है। मेकर्स को इस फिल्म के कुछ सीन्स को रीशूट करने में 100 करोड़ रुपये का बजट और लगेंगे , जिससे फिल्म का बजट काफी बढ़ जाएगा।
कितनी हुई थी इंडियन 2 की कमाई
कमल हासन इंडियन 2 जुलाई 2024 में रिलीज हुई थी, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाईं। इंडियन 2 इंडियन की सीक्वल थी। जो 28 साल बाद सिनेमाघरों पर रिलीज हुई थी। कमल हासन की इंडियन 1996 में रिलीज हुई थी। इंडियन 2 250 करोड़ रुपये से अधिक के बजट में बनी थी, लेकिन फिल्म ने केवल 151 करोड़ रुपये की ही कमाई की थी।
इस फिल्म में आएंगे नजर
कमल हासन की अगली फिल्म 'ठग लाइफ' है। यह फिल्म मणिरत्नम के निर्देशन में बन रही है। रिपोर्ट के अनुसार ये फिल्म 5 जून, 2025 को रिलीज होगी। 'ठग लाइफ' के अलावा एक्टर कल्कि सीक्वल में भी नजर आने वाले हैं। सीक्वल में अमिताभ बच्चन और कमल हासन का महा मुकाबला होने वाला है।
