साउथ मूवीज

Salaar देखने पहुंचे Prabhas के फैंस ने थिएटर में ही जलाए पटाखे, थिएटर के अंदर का वीडियो वायरल

Prabhas fans burst crackers inside theaters: डायरेक्टर प्रशांत नील (Prashanth Neel) की नई फिल्म सलार (Salaar) दर्शकों के सामने है। फिल्म सलार को लेकर दर्शकों में जबरदस्त दीवानगी थी, जिस कारण इसके रिलीज होते ही थिएटर्स में भीड़ नजर आ रही है। प्रभास के कुछ फैंस सलार देखने के लिए इतने उत्साहित हैं कि उन्होंने थिएटर के अंदर ही पटाखेबाजी कर डाली है।

Image

Salaar Theater Videos

Prabhas fans burst crackers inside theaters: अभिनेता प्रभास (Prashanth) की नई फिल्म सलार (Salaar) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। सलार रिलीज होने का इंतजार प्रभास के फैंस काफी समय से कर रहे थे। केजीएफ सीरीज डायरेक्टर प्रशांत नील के साथ प्रभास ने एक्शन ड्रामा के लिए हाथ मिलाया था, जिस कारण दर्शकों के बीच में सलार को लेकर अलग तरह का उत्साह था। अगर थिएटर्स से सामने आई खबरों की मानें तो फिल्म सलार को देखने के लिए दर्शक इतने उत्साहित हैं कि वो थिएटर के अंदर ही पटाखेबाजी कर रहे हैं। इंटरनेट पर इस वक्त कुछ ऐसे वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिनमें प्रभास के फैंस को थिएटर के अंदर ही पटाखे फोड़ते हुए देखा जा सकता है।

डंकी के साथ है प्रभास की सलार की टक्कर

अभिनेता प्रभास की नई फइल्म सलार की सीधी टक्कर शाहरुख खान की नई फिल्म डंकी से है। ये दोनों फिल्में एक दिन के ही अंतराल पर रिलीज हुई हैं। सलार और डंकी के बीच काफी दिनों तक स्क्रीन्स को लेकर लड़ाई चलती रही, जिसके बाद ये मामला हल हुआ है। जहां फिल्म सलार एक एक्शन ड्रामा है, जिसे सेंसर बोर्ड ने ए सर्टिफिकेट दिया है, वहीं शाहरुख खान की डंकी फैमिली एंटरटेनर है। इन दोनों ही फिल्मों को लेकर दर्शकों में गजब की दीवानगी है।

डंकी से बड़ी ओपनिंग लेगी फिल्म सलार

ट्रेड से सामने आ रही खबरों की मानें तो फिल्म सलार शाहरुख खान की डंकी से बड़ी ओपनिंग लेने के लिए तैयार है। फिल्म सलार को प्रशांत नील ने बहुत बड़े स्तर पर शूट किया है और इसमें प्रभास एक बार फिर से मास एंटरटेनर के रूप में दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में दर्शक डंकी से ज्यादा इसे पसंद कर रहे हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article