साउथ मूवीज

Salaar के लिए पृथ्वीराज सुकुमारन ने 5 भाषाओं में पूरी को डबिंग, पोस्ट शेयर कर फैंस को दी जानकारी

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 11, 2023, 01:50 PM IST

Salaar: प्रभास की फिल्म सालार 22 दिसंबर 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाला है। फिल्म के जरिए प्रभास बॉक्स ऑफिस पर दमदार वापसी करने वाले हैं। फिल्म की रिलीज से पहले अब एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन ने इसको लेकर बड़ा अपडेट दे दिया है। आइए उनकी पोस्ट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Prithviraj Sukumaran Completes Dubbing for Salaar

Salaar: प्रभास (Prabhas) की फिल्म सालार (Salaar) 22 दिसंबर 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाला है। फिल्म के जरिए प्रभास बॉक्स ऑफिस पर दमदार वापसी करने वाले हैं। फिल्म की रिलीज से पहले अब एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) ने इसको लेकर बड़ा अपडेट दे दिया है। एक्टर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने फिल्म की डबिंग पूरी होने की खबर फैंस को दी है। अपने इंस्टाग्राम पर अपनी अपकमिंग एक्शन थ्रिलर फिल्म की डबिंग पूरी होने पर डबिंग स्टूडियो से अपनी फोटो शेयर की है। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी फिल्म को देखने के लिए फैंस में काफी ज्यादा एक्साइटमेंट है। हाल ही में फिल्म सालार का ट्रेलर भी रिलीज किया गया है।

जिसे टोटल 150 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। जिससे मूवी की हाइप भी साफ हो गई है, सिर्फ साउथ में ही नहीं बल्कि पूरे नॉर्थ इंडिया में सालार को लेकर काफी क्रेज है। आइए पृथ्वीराज सुकुमारन के इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक नजर डालते हैं।

पांच भाषाओं में पूरी की सालार की डबिंग

एक्टर पृथ्वीराज सुकुमार नने इंस्टाग्राम पर अपने फोटो शेयर करते हुए फैंस को जानकारी दी है कि उन्होंने पांच भाषाओं, तेलुगु, कन्नड़, तमिल, हिंदी और मलयालम में फिल्म सालार के लिए डबिंग पूरी कर ली है। यह खबर सुनकर सालार का इंतजार कर रहे फैंस की बेसब्री और भी बढ़ गई है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article