साउथ मूवीज

Salaar Vs Dunki: रिलीज से पहले बिकी प्रभास की 'सालार' की 30 लाख टिकट, अब टूटेगा शाहरुख खान का गुरूर

Salaar 30 Lac Tickets Sold Before Release: साउथ के सुपरस्टार प्रभास अपनी धमाकेदार फिल्म 'सालार' के साथ पर्दे पर तूफान मचाने के लिए तैयार हैं। खास बात तो यह है कि मूवी की अभी तक 30 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुकी है, जिससे प्रभास की मूवी ने इतिहास भी रच दिया है।

Image

'सालार' की रिलीज से पहले बिकी 30 लाख टिकट

Salaar 30 Lac Tickets Sold Before Release: साउथ के सुपरस्टार प्रभास ने अपनी फिल्मों से हमेशा ही लोगों का दिल जीता है। वह 'सालार' के साथ बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। प्रभास (Prabhas) की 'सालार' (Salaar) की रिलीज में कुछ ही वक्त रह गया है। खास बात तो यह है कि मूवी ने रिलीज से पहले ही ताबड़तोड़ कमाई कर डाली है। एडवांस बुकिंग में ही 'सालार' के लाखों टिकट बिक चुके हैं, जिससे प्रभास की फिल्म शाहरुख खान की 'डंकी' को पछाड़ने के लिए भी तैयार है।

'सालार' (Salaar) के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फैंस प्रभास (Prabhas) की इस फिल्म के लिए बहुत ज्यादा एक्साइटेड हैं। इसका असर फिल्म की एडवांस बुकिंग में भी देखने को मिल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रभास की 'सालार' की अभी तक 30 लाख से भी ज्यादा टिकट बिक चुकी है। जहां आंध्र प्रदेश में 'सालार' की 13.25 लाख टिकट बिकी है तो वहीं तेलंगाना में आंकड़ा 6 लाख का है। वहीं उत्तर भारत में 5.25 लाख टिकट, कर्नाटक में 1.5 और तमिलनाडू में 1 लाख टिकट बिक चुकी हैं।

प्रभास की 'सालार' ने की 29 करोड़ रुपये की कमाई

प्रभास (Prabhas) की 'सालार' (Salaar) ने एडवांस बुकिंग में ही 30 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है। ऐसे में ये अनुमान लग रहा है कि फिल्म 100 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग कर सकती है। बता दें कि प्रभास की 'सालार' में उनके साथ पृथ्वीराज सुकुमारन और श्रुति हासन भी मुख्य भूमिका अदा करते दिखाई देंगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article