साउथ मूवीज

Salaar 2 की शूटिंग के लिए प्रभास-पृथ्वीराज सुकुमारन ने कसी कमर, अप्रैल 2024 से शुरू होगी मूवी!!

Salaar 2 Shooting Updates: साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की सलार बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करने में कामयाब रही थी, जिसके बाद मेकर्स ने सलार 2 (Salaar 2) का ऐलान कर दिया था। ताजा खबरों की मानें तो प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) की सलार 2 की शूटिंग इस साल अप्रैल के महीने से शुरू हो सकती है।

Image

Salaar 2

Salaar 2 Shooting Updates: डायरेक्टर प्रशांत नील की आखिरी रिलीज फिल्म सलार ने दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी। फिल्म सलार ने दर्शकों को प्रभावित किया और बॉक्स ऑफिस पर बम्पर कमाई की। फिल्म सलार की रिलीज के बाद से ही दर्शक सलार 2 का इंतजार कर रहे हैं। डायरेक्टर प्रशांत नील ने कुछ वक्त पहले ही ऐलान किया था कि वो प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ जल्द ही सलार 2 शुरू करेंगे। फइल्म से जुड़े लोगों ने मीडिया को जानकारी दी है कि डायरेक्टर प्रशांत नील ने इस साल अप्रैल के महीने से फिल्म सलार 2 शुरू करने का फैसला लिया है।

आईड्रीममीडिया से बात करते हुए बॉबी सम्हा उर्फ भार्वा ने बताया है कि प्रशांत नील अप्रैल 2024 से फिल्म सलार 2 की शूटिंग शुरू करेंगे। प्रशांत ने फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी कर ली है और शूटिंग शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। फिल्म के मेकर्स चाहते हैं कि वो सलार 2 को अगले साल रिलीज करें। ऐसे में प्रशांत नील कोशिश करेंगे कि वो इसी साल में सलार 2 की शूटिंग खत्म कर लें।

सलार 2 के लिए एक्साइटेड हैं प्रभास

बॉबी ने पोर्टल को जानकारी दी है कि प्रभास सलार की सफलता से काफी खुश हैं, जिस कारण वो सलार 2 के साथ फिर से वही इतिहास दोहराना चाहते हैं। बाहुबली सीरीज के बाद से प्रभास एक बम्पर हिट के लिए तरस रहे थे, जो उन्हें सलार के रूप में मिली थी। प्रभास को भरोसा है कि सलार 2 भी दर्शकों को काफी पसंद आएगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article