साउथ मूवीज

Renukaswamy Murder Case: दर्शन ने कबूली हत्या की बात, कहा- बॉडी को दफनाने के लिए दिए थे लाखों रुपये

Renukaswamy Murder Case: रेणुका स्वामी केस इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है। इस केस से जुड़ी हर एक अपडेट सामने आ रही है। वही अब इस केस से जुड़ी एक और बात सामने आई है, जिसे सुनकर फैंस को काफी झटका लगा है। आइए जानते हैं इस मामले से जुड़ा एक और अपडेट सामने आया है। आइए जानते हैं क्या है वो अपडेट।

Image

Renukaswamy Murder Case

Renukaswamy Murder Case: रेणुका स्वामी केस इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है। इस केस से जुड़ी हर एक अपडेट सामने आ रही है। वही अब इस केस से जुड़ी एक और बात सामने आई है, जिसे सुनकर फैंस को काफी झटका लगा है। रिपोर्ट्स के अनुसार रेणुका स्वामी हत्या मामले में गिरफ्तार किए गए कन्नड़ एक्टर दर्शन थुगुदीपा ने अपने गुनाह को कबूल कर लिया है।

17 आरोपी शामिल

हाल ही में दर्शन ने कहा है कि उन्होंने रेणुका स्वामी की शव को ठिकाने लगाने के लिए एक आरोपी जिसका नाम प्रदोष है उन्हें 30 लाख रुपये दिए है। 30 लाख रुपये को ओरोपी प्रदोष के घर से बरामद किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस पूरे मामले में दर्शन ने अपने बयान में कहा है कि उन्होंने शव को ठिकाने लगाने के लिए प्रदोष को 30 लाख रुपये दिए थे। दर्शन ने प्रदोष को 30 लाख रुपये का भुगतान किया था। प्रदोष को अपहरण और हत्या के सभी पहलुओं को संभालने और शव को ठिकाने लगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इस हत्या के मामले में कुल 17 आरोपी शामिल हैं, जिनमें दर्शन और उनके दोस्त पवित्रा गौड़ा भी शामिल हैं।"

9 जून को मिल था शव

अभिनेता के एक फैंस रेणुका स्वामी ने उनकी दोस्त गौड़ा को अश्लील मैसेज भेजे थे, जिससे दर्शन गुस्से में आ गए थे और उन्होंने उसकी हत्या कर दी। उसका शव 9 जून को सुमनहल्ली में एक अपार्टमेंट के पास एक नाले के पास मिला था। अभिनेत्री पवित्रा गौड़ा और दर्शन थूगुदीपा के अलावा इस मामले में 17 लोग शामिल थे। इसके अलावा जांच टीम को सीसीटीवी फुटेज के अलावा कई सबूत मिले। इन सबूत से ये साबित हो गया है कि रेणुका स्वामी के हत्या में इन आरोपियो का ही हाथ था।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article