साउथ मूवीज

10 साल बाद बड़े पर्दे पर फिर साथ धमाल मचाएंगे रवि तेजा-तमन्ना भाटिया, ये होगा नई फिल्म का नाम

  • Authored by: अभय
  • Updated Mar 11, 2026, 07:16 PM IST

Tamannaah Bhatia New Movie: एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) की अपकमिंग फिल्म को लेकर अभी हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है। तमन्ना भाटिया एक बार फिर साउथ स्टार के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली हैं। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

Image

Image Source: IMDb

Tamannaah Bhatia New Movie: बॉलीवुड से लेकर साउथ तक की फिल्मों में धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। तमन्ना भाटिया की अपकमिंग फिल्मों को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इन सब के बीच तमन्ना भाटिया का नाम एक और फिल्म से जुड़ रहा है। एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया साउथ के इस जाने-माने स्टार के साथ एक बार फिर से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने जा रही हैं। तो चलिए जानते हैं तमन्ना भाटिया किस साउथ स्टार के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं।

तमन्ना भाटिया इस एक्टर संग करेंगी काम

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया एक बार फिर अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में आ गई हैं। तमन्ना भाटिया एक बार फिर से इस साउथ एक्टर के साथ काम करने जा रही हैं। 123 Telugu की रिपोर्ट के अनुसार, तमन्ना भाटिया को इरुमुदी (Irumudi) के लिए अप्रोच किया गया है। अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। बता दें कि तमन्ना भाटिया पहले बंगाल टाइगर में रवि तेजा के साथ काम कर चुकी हैं। अगर सब कुछ प्लान के अनुसार हुआ तो दोनों की जोड़ी फिर से एक साथ स्क्रीन पर नजर आएगी। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। इसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब बाते भी की जा रही हैं।

फर्स्ट लुक आया सामने

रवि तेजा की फिल्म इरुमुदी तमन्ना भाटिया की एंट्री होने से पहले से खबरों में बनी हुई है। अभी कुछ दिनों पहले रवि तेजा के बर्थडे पर फिल्म का टाइटल से पर्दा उठाया गया था। फिल्म के पहले पोस्टर को काफी पसंद किया गया है। इस पोस्टर के साथ मेकर्स ने रवि तेजा का पहला लुक भी फैंस का सामने रखा था। फिल्म इरुमुदी में तमन्ना भाटिया की एंट्री पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article