साउथ मूवीज

'KGF 3' की रिलीज पर Raveena Tandon ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए कब होगी एक्ट्रेस की Yash से टक्कर?

Raveena Tandon on KGF 3: साउथ डायरेक्टर प्रशांत नील के निर्देशन में बनने जा रही सुपरस्टार यश (Yash) की फिल्म 'केजीएफ 3' (KGF 3) को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) ने बड़ी जानकारी साझा की है। जानिए इस फिल्म को लेकर रवीना टंडन ने क्या रिएक्शन दिया है...

Image

Raveena Tandon on KGF 3

Raveena Tandon on KGF 3: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय स्टार यश (Yash) की फिल्म 'केजीएफ 3' (KGF 3) को लेकर कई तरह के अपडेट्स सामने आए हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यहां तक दावा किया गया है कि 'केजीएफ' के तीसरे पार्ट में यश को कास्ट नहीं किया गया है। इन खबरों पर अभी तक यश ने कोई भी रिएक्शन नहीं दिया है लेकिन मेकर्स ने फिल्म में यश को रिप्लेस करने का मन बना लिया है। इसके अलावा बीते दिन मुंबई की सडकों पर स्पॉट हुईं रवीना टंडन (Raveena Tandon) ने भी 'केजीएफ 3' को लेकर एक बड़ा अपडेट साझा किया है।

रवीना टंडन को स्पॉट करने के बाद जब पैपराजी ने एक्ट्रेस से 'केजीएफ 3' के बारे में पूछा कि ये कब आ रही है तो एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं कुछ नहीं बता सकती हूं कि ये कब आ रही है।' पैपराजी के दोबारा पूछने पर भी रवीना टंडन ने अपना जवाब नहीं बदला। रवीना टंडन ने बार-बार यही कहा कि वो 'केजीएफ 3' के बारे में कुछ नहीं बता सकती हैं।

इस दौरान रवीना टंडन काफी डैशिंग और स्टाइलिश लुक में दिखाई दीं। फैन्स को एक्ट्रेस का ये अवतार खूब पसंद आया वो उनकी तारीफ करते हुए कमेंट्स की बौछार कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आपके जैसा खूबसूरत कोई नहीं है।' वहीं दूसरी ने लिखा, 'मैम आपको किसी की नजर ना लगे।' बता दें रवीना टंडन ने 'केजीएफ 2' में अहम भूमिका निभाई थी, जो दर्शकों को पसंद आई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि 'केजीएफ 3' में रवीना टंडन की एंट्री होती या नहीं?

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article