नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना अपनी फिल्म पुष्पा 2 की सफलता के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है। फैंस अब एक्ट्रेस को सलमान खान के साथ फिल्म सिकंदर में देखने का इंतजार कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस को जिम में वर्कआउट करते समय पैर में गंभीर चोट लग गई थी। जिसकी जानकारी एक्ट्रेस ने फोटो शेयर करते हुए फैंस को दी थी। अब हाल ही में रश्मिका मंदाना एयरपोर्ट पर नजर आईं, लेकिन इस दौरान रश्मिका मंदाना लंगड़ाती हुईं और लोगों का सहारा लेती हुई व्हीलचेयर पर बैठी जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है और फैंस को काफी चिंता हो रही है।
रश्मिका मंदाना जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म सिकंदर में रोमांस करती हुई नजर आएंगी। हाल ही में एक्ट्रेस हैदराबाद एयरपोर्ट पर नजर आईं। इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि एक्ट्रेस लंगड़ाती हुई कार से बाहर आई और व्हीलचेयर पर बैठी। जिसके बाद उन्हें उनके टीम के लोगों ने फ्लाइट तक पहुंचाया। रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए मुंबई जा रही हैं।
छावा के प्रमोशन में बिजी हैं रश्मिका
रश्मिका को चोट लगने के बाद उन्होंने फिल्म की शूटिंग टाल दी थी। इस लिस्ट में 'सिकंदर' भी शामिल है, जिसमें वह बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ नजर आने वाली हैं। बता दें इस फिल्म को एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। इस फिल्म को ईद 2025 में रिलीज किया जाएगा। इसके अलावा रश्मिका दीक्षित शेट्टी के साथ 'द गर्लफ्रेंड' और आयुष्मान खुराना के साथ 'थामा' में नजर आएंगी। हाल ही में एक्ट्रेस अपनी आने वाली फिल्म 'छावा' का प्रमोशन कर रही है। ये फिल्म 14 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में रश्मिका छत्रपति संभाजी महाराज की पत्नी महारानी येसुबाई के रोल में दिखाई देंगी।
