रश्मिका मंदाना ने किया रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा का सपोर्ट, कहा-'दयावान बनें...'

'छावा' एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में हैं। रश्मिका की फिल्म 14 फरवरी 2025 को रिलीज हो रही है। वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें नजर आ रहा है कि एक्ट्रेस लंगड़ाते-लंगड़ाते कार के पास जा रही है, लेकिन उनके रूमर्ड बीएफ विजय देवरकोंडा उनकी मदद नहीं कर रहे हैं। अब एक्ट्रेस अपने रूमर्ड बीएफ के सपोर्ट में आई है।

rashmika and vijay

rashmika and vijay

'छावा' एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में हैं। रश्मिका की फिल्म 14 फरवरी 2025 को रिलीज हो रही है। 'छावा' में पहली बार रश्मिका मंदाना विक्की कौशल के साथ नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस जोरदार इस फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं। वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें नजर आ रहा है कि एक्ट्रेस लंगड़ाते-लंगड़ाते कार के पास जा रही है। वहीं उनके साथ उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा भी नजर आ रहे हैं, लेकिन एक्टर इस दौरान एक्ट्रेस की मदद नहीं कर रहे हैं। अब रश्मिका मंदाना ने एक्टर का सपोर्ट किया है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा है।

रश्मिका मंदाना ने कहा दयालु बनें

रश्मिका मंदाना ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा-"इन दिनों दयालुता बहुत कम हो रही है। मैं दयालुता और इसके साथ आने वाली हर चीज को चुनती हूं। आइए हम सभी एक-दूसरे के प्रति दयालु बनें।" इस पोस्ट के बाद फैंस ऐसा दावा कर रहे हैं कि एक्ट्रेस ने ये पोस्ट अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड का सपोर्ट करते हुए डाला है।

वीडियो वायरल होने के बाद सभी रश्मिका मंदाना के रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा को ट्रोल कर रहे थे। उस वीडियो में साफ नजर आ रहा था कि विजय देवरकोंडा सीधा कार के अंदर चले जाते हैं, लेकिन रश्मिका लंगड़ाते हुए अपने वॉकर के साथ धीरे-धीरे जाती है।

वीडियो के वायरल होने के तुरंत बाद एक यूजर ने लिखा था-" विजय इंसेंसिटिव है"। दूसरे यूजर ने लिखा था- "यार उसे कार में बैठने में भी मदद नहीं कर सका? लानत है।"

छावा में नजर आएंगी रश्मिका

रश्मिका मंदाना जल्द ही 'छावा' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वो विक्की कौशल संग नजर आएंगी। बता दें विक्की इस फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार करने वाले हैं। इस फिल्म की कहानी संभाजी महाराज की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है। ये फिल्म 14 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। साउथ मूवीज (Entertainment News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

पूनम शुक्ला author

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, n...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited