साउथ मूवीज

विजय देवरकोंडा की 'वीडी 12' में हुई रणबीर कपूर की एंट्री, फिल्म में करेंगे ये खास रोल!

VD12: विजय देवरकोंडा अपनी आने वाली फिल्म VD12 को लेकर चर्चा में बनी हुई है। इस मोस्ट अवेटेड फिल्म के टीजर का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। अब इस फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है। चलिए जानते है कि आने वाली फिल्म से क्या अपडेट सामने आया है।

Image

VD 12

VD12: विजय देवरकोंडा अपनी आने वाली फिल्म VD12 को लेकर चर्चा में बनी हुई है। इस मोस्ट अवेटेड फिल्म के टीजर का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म का टीजर 12 फरवरी को रिलीज होने वाला है। जिस कारण फैंस के बीच काफी ज्यादा उत्साह है। अब इस फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है। चलिए जानते हैं कि क्या बड़ा अपडेट सामने आया है।

अर्जुन रेड्डी के बाद इस फिल्म में विजय देवरकोंडा जबरदस्त एक्शन जॉनर की फिल्म में नजर आने वाले हैं। फैंस विजय देवरकोंडा की फिल्म पर बारीकी से नजर रखे हुए है। बता दें इस फिल्म को गौतम तिन्नानुरी द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। अब इस फिल्म में रणबीर कपूर की एंट्री होने वाली है। विजय देवरकोंडा अपनी फिल्म VD12 के लिए कमर कस रहे हैं, जो इस साल रिलीज होने वाली है। रिपोर्ट के अनुसार रणबीर कपूर ने VD12 के टीजर के लिए आवाज दी है, जिसे कल मुंबई में रिकॉर्ड किया गया। अब फैंस बेस्रबी से इस टीजर का इंतजार कर रहे हैं।

इस फिल्म में नजर आएंगे रणबीर

वीडी12 को गौतम तिन्नानुरी द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। ये फिल्म एक जासूसी एक्शन थ्रिलर है, जिसमें विजय देवरकोंडा एक पुलिस अधिकारी का रोल निभाने वाले है। टीजर के साथ-साथ फिल्म का टाइटल भी 12 फरवरी को रिलीज होगा। रणबीर कपूर इस समय नितेश तिवारी की रामायण को लेकर चर्चा में बने हुए है। इस फिल्म में रणबीर कपूर राम का रोल करने वाले है। वहीं साईं पल्लवी सीता, रवि दुबे लक्ष्मण और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा, रणबीर संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित लव एंड वॉर में भी दिखाई देने वाले हैं, जिसमें आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी नजर आएंगे।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article