साउथ मूवीज

Ranabaali VS Jailer 2 VS Prahaar: विजय देवरकोंडा ने रजनीकांत-राजकुमार राव को दी खुली चुनौती

साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा की अपकमिंग फिल्म रानाबली की रिलीज डेट बदल दी गई है। मेकर्स अब इसे 16 अक्टूबर को रिलीज करेंगे, जिस मौके पर जेलर 2 और प्रहार द उज्ज्वल निकम स्टोरी रिलीज होंगी।

Image

Ranabaali VS Jailer 2 VS Prahaar: विजय देवरकोंडा ने रजनीकांत-राजकुमार राव को दी खुली चुनौती

KEY HIGHLIGHTS
  • रानाबली की रिलीज डेट में हुआ बदलाव
  • 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज
  • जेलर 2-प्रहार से होगी रानाबली की भिड़ंत

कलाकार विजय देवरकोंडा की अपकमिंग फिल्म रानाबली की रिलीज डेट से आखिरकार पर्दा उठ गया है। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना स्टारर रानाबली एक बिग बजट पीरियड ड्रामा है, जो 11 सितम्बर के दिन रिलीज होने वाली थी। मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट में बदलाव करके फैसला लिया है कि अब वो इसे 16 अक्टूबर के मौके पर सिनेमाघरों में पेश करेंगे। विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) ने अपने लेटेस्ट पोस्ट के जरिए फैंस को ये जानकारी दी है कि उनकी मूवी दुनियाभर में 16 अक्टूबर के दिन कदम रखेगी। रानाबली की रिलीज डेट में हुए बदलाव से एक चीज साफ हो गई है कि विजय देवरकोंडा जेलर 2 और प्रहार जैसी फिल्मों से डर नहीं रहे हैं क्योंकि इसी मौके पर ये मूवीज भी सिनेमाघरों में रिलीज होंगी। Times Now NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: 'मुझे माफ कीजिए', The Traitors 2 में बाहर हुईं Rhea Chakraborty, गेम खत्म होने पर छलका दर्द

Jailer 2-Prahaar को टक्कर देगी Ranabaali

रानाबली के मेकर्स ने ट्विटर पोस्ट के जरिए लोगों को जानकारी दी है, "हमारे इतिहास का सबसे अंधेरेभरा पन्ना 16 अक्तूबर के दिन खुलेगा। रानाबली दुनियाभर में 16 अक्टूबर 2026 के दिन रिलीज होगी।" मेकर्स के इस पोस्ट से साफ हो गया है कि रानाबली बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत की जेलर 2 और राजकुमार राव की प्रहार द उज्जवल निकम स्टोरी से भिड़ेगी। ये दोनों फिल्में भी इसी मौके पर सिनेमाघरों में कदम रखेंगी। Times Now NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Kriti Sanon के राखी विज्ञापन पर वायरल बयान से मचा बवाल, Sonu Nigam ने कहा- ‘ये मैंने नहीं कहा’

जहां रजनीकांत की अपकमिंग मूवी जेलर 2 एक मास एंटरटेनर है, जिसका इंतजार दर्शक लम्बे समय से कर रहे हैं तो वहीं प्रहार द उज्जवल निकम स्टोरी एक कंटेंट बेस्ड सिनेमा पेश करेगी, जिसमें 26/11 मुंबई हमले की कहानी थिएटर में परोसी जाएगी। इसमें दर्शकों को भारतीय वकील उज्जवल निकम की कहानी देखने को मिलेगी, जिनके बारे में लोगों को बहुत कम जानकारी है।

अक्टूबर के महीने में हिलेंगे सिनेमाघर

रानाबली, जेलर 2 और प्रहार द उज्जवल निकम स्टोरी के क्लैश से साफ है कि अक्टूबर का महीना भारतीय सिनेमा के लिए काफी अहम रहने वाला है। इस महीने में कई बड़ी मूवीज सिनेमाघरों में कदम रखेंगी और दर्शकों का मनोरंजन करेंगी। अब कौन सी फिल्म को दर्शकों का सबसे ज्यादा प्यार मिलेगा, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article