साउथ मूवीज

Exclusive: रणबीर कपूर की रामायण के लिए 15 किलो वजन बढ़ाएंगे 'रॉकी भाई' यश

टाइम्स नाउ के हाथ लगी ताजा जानकारी की मानें तो साउथ सुपरस्टार यश (Yash) जल्द ही रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) स्टारर रामायण (Ramayana) के लिए तैयारी शुरू कर देंगे। फिल्म में वो रावण का किरदार प्ले करते दिखेंगे, जिसके लिए वो 15 किलो वजन बढ़ाएंगे। यश एक्टिंग के साथ-साथ रामायण की निर्माण टीम के साथ भी जुड़ेंगे।

Image

Ramayana

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) स्टारर फिल्म रामायण (Ramayana) को लेकर इन दिनों चर्चाओं का बाजार गर्म है। फिल्म में रणबीर कपूर मुख्य किरदार प्ले करते दिखाई देंगे, जिनके साथ साई पल्लवी भी अहम रोल में होगी। खबरों की मानें तो नितेश तिवारी ने फिल्म रामायण के लिए सनी देओल के साथ भी हाथ मिला लिया है। वो रामायण में हनुमान का किरदार प्ले करते दिखाई देंगे। इन सभी कलाकारों के साथ-साथ साउथ स्टार यश का नाम भी रामायण के साथ जुड़ता रहा है लेकिन अभी तक मेकर्स की तरफ से उनके नाम पर आधिकारिक मुहर नहीं लगाई गई है।

टाइम्स नाउ के साथ लगी ताजा खबर की मानें तो साउथ सुपरस्टार यश (Yash) फिल्म रामायण से निर्माता के तौर पर तो जुड़े ही होंगे, इसके साथ-साथ वो फिल्म रामायण में रावण का किरदार भी प्ले करते दिखाई देंगे। मेकर्स ने यश को रावण का किरदार प्ले करने के लिए मना लिया है। यश ने इस किरदार के लिए हामी भर दी है। सूत्र ने हमें एक्सक्लूसिव जानकारी दी है कि यश फिल्म रामायण में रावण बनने के लिए 15 किलो वजन भी बढ़ाएंगे।

फिल्म से जुड़े सूत्र ने टाइम्स नाउ के टीम से एक्सक्लूसिव बात करते हुए बताया है, 'यश की अगली दो फिल्में काफी बड़ी हैं और दोनों में ही उनके अलग-अलग लुक्स दिखाई देंगे। यश सबसे पहले टॉक्सिक खत्म करेंगे, जिसके बाद वो रामायण के लिए शूट करेंगे। फिल्म टॉक्सिक में वो लीन बॉडी में नजर आएंगे। इसे खत्म करने के बाद यश रामायण के लिए 15 किलो वजन बढ़ाएंगे।'

Yash as Ravan

Yash as Ravan

बताते चलें कि फिल्म रामायण खत्म करने के बाद यश केजीएफ 3 के लिए कमर कसेंगे। मेकर्स ने केजीएफ 3 की कहानी पर काम शुरू कर दिया है। केजीएफ देश की सबसे सफल फिल्म सीरीज है, जिसकी तीसरी कड़ी का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि यश के खाते में मौजूद तीनों ही फिल्में धांसू हैं, जो बॉक्स ऑफिस हिलाने का दम रखती हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article